फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two people ran away after tearing their uniforms in a dispute with a traffic policeman

Mohali News: ट्रैफिक पुलिसकर्मी से विवाद में दो लोग वर्दी फाड़कर फरार

Tue, 24 Oct 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two people ran away after tearing their uniforms in a dispute with a traffic policeman
डेराबस्सी। बरवाला मोड़ पर पड़ते गांव बेहड़ा के दो व्यक्तियों ने एक पुलिसकर्मी से विवाद होने पर उसकी वर्दी फाड़ दी और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज लिया है। इनकी पहचान गांव बेहड़ा निवासी सुखदेव सिंह और लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी हवलदार सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह ट्रैफिक पुलिस डेराबस्सी में काम करता है। 21 अक्तूबर को शाम करीब 4:30 बजे वह डेराबस्सी बरवाला रोड स्थित गांव बेहड़ा नाके पर मौजूद था। इसी दौरान दो व्यक्ति हेलमेट पहने बिना बुलेट पर आ रहे थे। उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुके और उनको बुलेट से टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए और उन्हें काफी चोटें आईं। जब उठकर अपने अन्य साथियों के साथ उक्त आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और इस दौरान उसकी वर्दी भी फाड़ दी और फरार हो गए। पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और धक्कामुक्की कर चोट पहुंचाने के आरोप में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed