{"_id":"6068cf5a8ebc3e59067dbccb","slug":"two-people-killed-by-corona-360-new-infected-found-mohali-news-pkl409204215","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो लोगों की मौत, 360 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो लोगों की मौत, 360 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना के मरीजों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 360 लोग नए संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 3500 पार कर अब 3529 हो गई है। डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। डीसी ने कहा कि जिसे भी सर्दी, खांसी या जुकाम है। वे लोग अपना कोरोना का टेस्ट जरूर करवाएं। सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना टेस्ट की मुफ्त सुविधा है। वहीं, विभाग की मेडिकल हेल्पलाइन 104 पर भी संपर्क किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को जिन दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है, उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। जबकि संक्रमितों में डेराबस्सी से 25, ढकोली से 48, घड़आं से 4, खरड़ से 17, कुराली से 12, लालड़ू से 6 और मोहाली शहरी एरिया के 248 केस शामिल हैं। जिले में कोरोना के अब तक 27881 केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 23910 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 3529 है, जबकि मौतों की संख्या 442 पहुंच गई है।
कोरोना के नियम तोड़ने वालों के कटे चालान
जानकारी के मुताबिक कोरोना की रोकथाम के लिए जो दिशानिर्देश दिए गए हैं और सरकार ने तो नियम बनाए हैं उन्हें तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं, लोगों को मास्क पहनने के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। लोगों को मास्क वितरित किए जा रहे हैं। इसके अलावा मास्क नहीं पहनने वालों के चालान भी काटे जा रहे हैं। मोहाली में शनिवार को कोरोना नियम तोड़ने वाले 60 लोगों के चालान काटे गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नियम तोड़ने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। इसके अलावा कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पांच दुकानदारों पर केस भी दर्ज किए गए हैं।