{"_id":"5fe3ab7b8ebc3e3c9429e103","slug":"two-months-electricity-bill-became-12-lakh-81-thousand-rupees-mohali-news-pkl3982478188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने का बिजली बिल आया 12 लाख 81 हजार रुपये, परिवार के उडे़ होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने का बिजली बिल आया 12 लाख 81 हजार रुपये, परिवार के उडे़ होश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। नजदीकी गांव नया शहर बडाला के एक उपभोक्ता को पावरकॉम की ओर से रिहायशी मकान में लगे बिजली के मीटर का बिल 12 लाख 81 हजार 550 रुपये भेजने के कारण परिवार के होश उड़ गए। गांव नया शहर बडाला निवासी चमेली देवी ने बताया कि उनके मकान में उसके पुत्र सुखविंदर कुमार के नाम बिजली का मीटर लगा है। पावरकॉम ने उन्हें 13 अक्तूबर, 2020 से 15 दिसंबर, 2020 तक औसतन आधार पर 12 लाख 81 हजार 550 रुपये का बिल भेजा दिया है और इसके भुगतान की तारीख 20 दिसंबर निर्धारित की है। इससे पहले भी उन्हें पावरकॉम ने 15 लाख रुपये का बिल भेजा था और उन्होंने उसी समय पावरकॉम को बिल ठीक करने के लिए लिख दिया था।
उन्होंने बताया कि वह इस संबंधी पावरकॉम के एक्सईएन, एसडीओ और आरए आदि को भी मिल चुके हैं, लेकिन बिल ठीक नही किया गया। पावरकॉम ने अब फिर भारीभरकम बिल भेज दिया। वह इसका भुगतान नहीं कर सकते। इस क्षेत्र के समाज सेवक और आम आदमी पार्टी के नेता रघबीर सिंह बडाला ने कहा कि जब से पावरकॉम का काम निजी हाथों में गया है, तभी से औसतन बिल भेजे जा रहे हैं। इससे से सभी तबके के लोगोें को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने पावरकॉम के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि गरीब परिवार को भेजे गए लाखों के बिल को ठीक किया जाए।