फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two health centers of the district were involved in the President's TB free campaign

राष्ट्रपति द्वारा शुरू किए टीबी मुक्त अभियान में जिले के दो हेल्थ सेंटर हुए शामिल

Mon, 12 Sep 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two health centers of the district were involved in the President's TB free campaign
खरड़। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो दिन पहले प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में पूरे पंजाब के चार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का स्टाफ ऑनलाइन जुड़ा था। खास बात यह रही कि इनमें शामिल दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बूथगढ़ के अधीन आते हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलकजोत कौर ने कहा कि यह गर्व की बात है कि गांव भड़ौजिया और खिजराबाद में स्थित दोनों सेहत केंद्र इस मुहिम का हिस्सा बने हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य 2025 तक भारत को टीबीमुक्त बनाना है। टीबी जैसी जानलेवा बीमारी से मुक्ति पाने के लिए अभियान पहले से ही चल रहा था। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अभियान को और गति देनी शुरू कर दी है। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में देश भर के कई मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और कई गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। देश भर के कई स्वास्थ्य केंद्र इस कार्यक्रम से सीधे जुड़े। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पंजाब भर से चार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शामिल हुए, जिनमें से दो केंद्र अकेले मोहाली जिले के थे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया और राष्ट्रपति का भाषण सुना। इस अवसर पर डॉ. मफलीन सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी करमजीत कौर, अरविंदर कौर और उनकी टीम शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed