फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two groups clashed at the society gate, injuring three people, including a retired colonel, when they tried to defend a guard

Mohali News: सोसाइटी गेट पर दो गुटों में झगड़ा, गार्ड का बचाव किया तो सेवानिवृत्त कर्नल सहित तीन को किया घायल

Mon, 09 Mar 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed at the society gate, injuring three people, including a retired colonel, when they tried to defend a guard
जीरकपुर। ढकोली के ओपेरा गार्डन सोसाइटी के बाहर होली के दिन दो गुटों के बीच हुए झगड़े में सेवानिवृत्त कर्नल सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कुछ नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में ओपेरा गार्डन सोसाइटी निवासी सेवानिवृत्त कर्नल संजय खत्री ने बताया कि 4 मार्च की शाम करीब 7 बजे वह सोसाइटी में टहल रहे थे। जब वह मुख्य गेट के पास पहुंचे तो वहां बूम बैरियर के पास करीब 10-12 लोग आपस में लड़ाई-झगड़ा और मारपीट कर रहे थे। मौके पर सोसाइटी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर संजो यादव और गार्ड राजेश शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

संजय खत्री के अनुसार सिक्योरिटी स्टाफ ने बताया कि झगड़ा दो गुटों के बीच हो रहा है। एक पक्ष में शम्मी का बेटा और उसके साथी, जबकि दूसरे पक्ष में रामू और उसके साथी थे। इसी दौरान कुछ लोग सोसाइटी के अंदर घुसने लगे तो गार्ड राजेश शर्मा ने उन्हें रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने गार्ड को घेरकर डंडों और ईंटों से मारपीट शुरू कर दिया। गार्ड को बचाने के लिए संजय खत्री और रिटायर्ड फ्लाइंग ऑफिसर रमेश कुमार मुंडारा आगे आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। हमलावरों ने डंडों और ईंटों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। घायलों को सोसाइटी के लोगों ने इलाज के लिए पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। ढकोली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed