फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two drug smugglers arrested with 44.16 grams of heroin, drug money and Alto car

Mohali News: दो नशा तस्कर 44.16 ग्राम हेरोइन, ड्रग मनी और ऑल्टो कार समेत गिरफ्तार

Sat, 10 May 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two drug smugglers arrested with 44.16 grams of heroin, drug money and Alto car
मोहाली। थाना मटौर पुलिस ने दो नशा तस्करों को 44.16 ग्राम हेरोइन, ड्रग मनी 4300 रुपये और एक ऑल्टो कार समेत गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू गांव दबुरजी जिला तरनतारन व जसप्रीत सिंह निवासी गांव राऊके कलां थाना बधनी कलां मोगा के रूप में हुई है। दोनों आरोपी हिस्ट्री शीटर हैं और दोनों के खिलाफ थाना मटौर में एनडीपीएस का दर्ज किया है। आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया और यहां से इन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


सहायक थानेदार लखवीर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर तैनात थे। उसकी दौरान लखबीर सिंह को सूचना मिली कि दो ड्रग तस्कर मनप्रीत सिंह व जसप्रीत सिंह लंबे समय से मोहाली में हेरोइन पीने व बेचने का धंधा करते हैं। दोनों आज फेज-3बी1 मोहाली में अपनी आल्टो के -10 कार में अपने ग्राहक को हेरोइन की सप्लाई देने आए हैं और कार में बैठकर उसका इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त जगह रेड की और दोनों को काबू कर लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 44.16 ग्राम हेरोइन व 43 सौ रुपये ड्रग मनी बरामद हुई। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह कर्ण सिंह निवासी वार्ड नंबर-13 मंडी डबवाली सिरसा को नशा बेचते थे जोकि नशे का आदी था को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पंजाब सरकार के निर्देशों पर नशा छुडाओ केंद्र रोपड़ में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों की निशानदेही पर एक अन्य दोषी जोकि चंडीगढ़ में हेरोइन सप्लाई करता है। उसे भी मामले में नामजद कर लिया गया है जिसे जल्द पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। आरोपी मनप्रीत सिंह के खिलाफ सेक्टर-36 चंडीगढ़ व सेक्टर-11 में एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। वर्ष 2023 में दर्ज मामले में आरोपी से 55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी और वर्ष 2024 में दर्ज मामले में 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इसी तरह आरोपी जसप्रीत सिंह के खिलाफ भी दो एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 में दर्ज मामले में आरोपी से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी जबकि वर्ष 2024 में उसे नशा करते हुए गिरफ्तार किया गया था। दोनों मामले मोगा थाने में दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed