फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two died from Corona, 127 get healthy

कोरोना से दो की मौत, 127 हुए तंदुरुस्त

Sun, 13 Dec 2020 02:02 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two died from Corona, 127 get healthy
मोहाली। जिले में शनिवार को कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना से मरने वाले लोगों का आंकड़ा 307 पर पहुंच गया है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है। शनिवार को कोरोना के 52 नए केस सामने आए हैं, जबकि 127 लोग तंदुरुस्त हुए हैं। बड़ी राहत की खबर यह है कि अब मोहाली शहरी क्षेत्र को छोड़कर जिले के किसी भी हिस्से में कोरोना केस नहीं आए हैं और दूसरा रिकवरी दर भी बढ़ने लग पड़ी है। अब तक मोहाली में कुल 16864 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 14322 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 2235 केस एक्टिव हैं। वहीं, 307 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि लोगों को कोरोना टेस्ट आदि करवाने में परेशानी न आए इसके लिए मोहाली सिविल अस्पताल में 24 घंटे टेस्ट की सुविधा दी गई है। डीसी ने लोगों से अपील की है कि वह कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करें। जब भी घर से निकलें तो मास्क लगाना न भूलें व सामाजिक दूरी का उल्लंघन न करें। किसी भी तरह की समस्या आने पर मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed