फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two die of dengue in Mohali 176 new patients found

मोहाली में डेंगू का कहर: दो संदिग्ध मरीजों की मौत, 176 नए संक्रमित मिले, अब तक आठ की गई जान

Sun, 10 Oct 2021 01:27 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Sun, 10 Oct 2021 01:27 AM IST
सार

मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, शरीर पर पड़ने वाले लाल निशान जो थोड़े समय बाद ठीक होने के बाद पुन: वापस भी आ जाते हैं। तेज बुखार, बहुत तेज सिर दर्द और आंखों के पीछे दर्द उल्टी आना और चक्कर महसूस होना। 

विज्ञापन
Two die of dengue in Mohali 176 new patients found
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

मोहाली में कोरोना के साथ ही अब डेंगू ने कहर मचा दिया है। शनिवार को डेंगू संदिग्ध दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही डेंगू से मरने वालों की संख्या आठ पहुंच गई। जबकि एक दिन में रिकॉर्ड 176 नए डेंगू के मरीज सामने आए हैं। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने खुद इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्थिति गंभीर बनी हुई। लोगों को इससे खुद ख्याल रखना होगा। घरों में उचित सफाई रखनी होगी। साथ ही सुबह शाम शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनने होंगे। महीने के शुरू से ही जिले में डेंगू ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। नौ दिन में 453 मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि प्रशासन डेंगू की गंभीरता को पहले दिन से ले रहा है।
विज्ञापन


डीसी ईशा कालिया की तरफ से इस संबंध में बाकायदा सेहत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसके बाद पूरे जिले में फॉगिंग और स्प्रे के आदेश दिए गए थे। हालांकि कुछ एरिया में उचित फॉगिंग न होने के मामले भी सामने आए थे। साथ ही अधिकारियों को कहा गया कि डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करें। इतना ही नहीं जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू का इलाज फ्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 824 केस आ चुके हैं सामने 
लोगों को नसीहत दी है गई है कि वह समय से इलाज शुरू करवाएं तभी इस महामारी से बचा जा सकता है। जिले में अब तक 824 केस सामने आ चुके हैं। जबकि 124 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सभी अस्पतालों में इस संबंधी इलाज चल रहा है। इतना ही नहीं निजी अस्पतालों को कहा गया है कि इसे गंभीरता से लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed