फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two contractors named in Rs 21 lakh PF scam in Laldu

Mohali News: लालड़ू में 21 लाख पीएफ घोटाले में दो ठेकेदार नामजद

Sat, 10 Oct 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two contractors named in Rs 21 lakh PF scam in Laldu
लालड़ू। नगर परिषद लालड़ू में सफाई कर्मचारियों के भविष्य निधि (पीएफ) की 21 लाख 17 हजार 196 रुपये की राशि कथित तौर पर जमा न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो ठेकेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




आरोपियों की पहचान अश्वनी कुमार और सीमा शर्मा के तौर पर हुई है। यह मामला नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक पथरिया की शिकायत पर 8 अक्तूबर को दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि ठेकेदारों को शहर की सफाई का ठेका दिया गया था। ठेके की शर्तों के अनुसार परिषद उन्हें हर महीने भुगतान करती रही। आरोप है कि ठेकेदारों ने करीब 70 सफाई कर्मचारियों के वर्ष 2022 के पांच महीने के पीएफ की राशि उनके संबंधित खातों में जमा नहीं करवाई। कर्मचारियों की शिकायत के बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया। संबंधित ठेकेदारों का कार्यकाल वर्ष 2022 के बाद समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन




पुलिस जांच जारी

सहायक थानेदार जसविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। ठेकेदारों ने राशि जमा करवाने का दावा किया है। पुलिस इस दावे की भी पड़ताल कर रही है। विभागीय दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और पीएफ खातों की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। जांच पूरी होने पर कानून के अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed