फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two accused arrested for murderous attack on youth

खरड़ में आने वाले महीनों में बिजली नहीं होगी तो भी नहीं रुकेगी पानी की सप्लाई

Wed, 13 Apr 2022 01:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for murderous attack on youth
खरड़। शहर में अब गर्मियों में बिजली कट लगने पर भी लोगों के घरों में होने वाले पीने के पानी की सप्लाई नहीं रुकेगी। खरड़ नगर परिषद ने भीषण गर्मी में बिजली के कटों को देखते हुए शहर के सभी 27 वार्डों में लगे ट्यूबवेलों को चलाने के लिए नए जेनरेटर खरीदने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया है। नगर परिषद की मंगलवार को हुई बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि दो करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से 82.5 किलोवाट के 29 नए जेनरेटर खरीदने की योजना है। इनमें से 27 जनरेटर सभी 27 वार्डों में ट्यूबवेल चलाने के लिए दिए जाएंगे और दो जेनरेटर अलग से इमरजेंसी के तौर पर रखे जाएंगे। इनको ट्रॉली पर फिट किया जाएगा, जिससे जरूरत पड़ने पर इन जेनरेटरों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जाया जा सके। इसके अलावा इन नए 27 जेनरेटरों को प्लेटफार्म बनाकर लगाने पर 48 लाख रुपये खर्च होंगे। यह प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है।
विज्ञापन

सेवादार की तरक्की को लेकर दो गुटों में बंटे पार्षद
नगर परिषद की बैठक में सेवादार प्रदीप कुमार की तरक्की को लेकर पार्षदों में आपस में जमकर बहसबाजी हुई और इस मुद्दे को लेकर पार्षद दो गुटों में बंटे नजर आए। पार्षद मान सिंह ने कहा कि सेवादार प्रदीप कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान घोटाले किए हैं। इससे नगर परिषद को वित्तीय नुकसान हुआ है। स्थानीय निकाय विभाग ने सेवादार प्रदीप कुमार की तरक्की को इसलिए पहले रद्द कर दिया था और वह पिछले कई साल से सेवादार के पद पर ही कार्य कर रहा है। इस पर कार्यकारी अधिकारी राजेश शर्मा ने पार्षद मान सिंह को जबाव देते हुए बताया कि स्थानीय निकाय विभाग ने कुल मिलाकर 9 कर्मचारियों को पदोन्नत किया था। इनमें सेवादार प्रदीप कुमार भी शामिल है। इनमें से 8 कर्मचारियों को पदोन्नति दे दी गई थी जबकि प्रदीप कुमार का मामला लंबित था। विभाग की ओर से प्रदीप कुमार को क्लीन चिट मिलने के बाद अब उन्हें तरक्की दी जा रही है लेकिन किसी पार्षद को इस पर एतराज है तो वह अपना एतराज कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन

खरड़ नगर परिषद में जोड़े गांवों के विरोध में आए पार्षद
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यकाल के दौरान खरड़ नगर परिषद की सीमा के साथ लगते गांव रडियाला, भुखड़ी, दाऊं माजरा, त्रिपड़ी, पीर सोहाना और पक्की रुड़की को खरड़ नगर परिषद में जोड़कर खरड़ नगर परिषद की सीमा को आगे बढ़ाया था। इसके बारे में अधिसूचना पंजाब सरकार की ओर से जारी की जा चुकी है। नगर परिषद खरड़ की बैठक में इन गांवों को लेकर सभी पार्षदों ने बैठक में एतराज जताए। उनका कहना था कि इससे पहले नगर परिषद के साथ जोड़े गए गांवों में अभी तक पूर्ण विकास नहीं हो सका है। इसलिए अभी खरड़ की सीमा को बढ़ाना सरासर अन्याय है। इस बैठक में अनेक पार्षदों की मांग थी कि खरड़ की सीमा तभी बढ़ाएं, जब पिछली बार नगर परिषद की सीमा में जोड़े गए गांवों में पूर्ण विकास का काम पूरा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर- 11 खरड़-फोटो नंबर 06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed