फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Trying to cheat people in the name of sending UP after Bihar

बिहार के बाद यूपी भेजने के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश

Tue, 12 May 2020 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Trying to cheat people in the name of sending UP after Bihar
मोहाली। कोरोना महामारी के बीच मोहाली में फंसे लोगों को उनके राज्य में भेजने के नाम पर ठगी करने वाले लोग बाज नहीं आ रहे हैं। पहले बिहार भेजने के नाम पर ठगी की गई थी। जिसमें दो लोगों पर केस दर्ज किया था और एक गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद अब सोमवार को भी यूपी भेजने के नाम पर ठगी की कोशिश की गई है। हालांकि इससे पहले ही लोगों को आरोपियों की नियत का पता चल गया और वे ठगी का शिकार होने से बच गए। उन्होंने तुरंत फेज-1 थाने की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुंदन निवासी खुड्डा अलीशेर चंडीगढ़ और अजय निवासी तहसील संबल मुरादाबाद यूपी निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला रविवार रात 12 बजे का है। उक्त आरोपी करीब चौदह-पंद्रह लोगों को जो कि मोहाली गांव में रहते थे। उन्हें यूपी ले जाने का झांसा देकर ठगने की तैयारी में थे। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि वह उन्हें बिना परेशानी उनके घर तक पहुंचा देंगे। हालांकि लोगों को उनकी बातों पर संदेह हो गया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है। थाना फेज-1 के एसएचओ मनफूल सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed