{"_id":"5d507a268ebc3e6cee20c55f","slug":"trouble-people-with-animal-on-road-mohali-news-pkl3472473178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में लावारिस पशुओं की समस्या हुई विकराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर में लावारिस पशुओं की समस्या हुई विकराल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। जीरकपुर क्षेत्र में जगह-जगह लावारिस पशुओं की समस्या के चलते राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह समस्या अंबाला-चंडीगढ़ रोड़, पटियाला सड़क, बलटाना, पंचकूला रोड़ व ढकोली रोड सहित कई क्षेत्रों में है, लेकिन सबसे ज्यादा लावारिस पशुओं की समस्या के चलते अंबाला चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग व पटियाला रोड पर लोग परेशान हो रहे हैं। कई बार इन पशुओं के कारण सड़क पर जाम लग जाता है।
अंबाला रोड के किनारे जगह-जगह कूड़ा घर बने हैं। आसपास की कॉलोनियों से यहां कूड़ा इकट्ठा करके फेंक दिया जाता है। इस बीच कूड़ा बीनने वाले प्लास्टिक या अन्य ऐसी चीजों के लालच में कूड़े के ढेर को बिखेर देते हैं। बिखरे हुए कूड़े के ढेर के पास खाने के लालच में बहुत से लावारिस पशु आ जाते हैं जिससे यातायात बाधित हो जाता है।
सड़क पर बची सब्जी फेंक रहे सब्जी मंडी के विक्रेता, लोग परेशान
स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं की समस्या और यहां पसरी गंदगी से वे परेशान हैं। अंबाला रोड पर फ्लाईओवर के नीचे समस्या का कारण सब्जी मंडी है क्योंकि यहां दुकानदार बची हुई सब्जी सड़क पर फेंक देते हैं। आवारा पशुओं के जमघट के कारण कई जगह यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होती है।
विज्ञापन
रात के समय पूरे ट्राइसिटी में सबसे ज्यादा लावारिस पशु जीरकपुर में दिखते हैं
रात के समय पूरे ट्राइसिटी में सबसे ज्यादा लावारिस पशुओं की संख्या जीरकपुर की सड़कों पर दिखती है। जीरकपुर हाईवे, बलटाना, लोहगढ़ रोड, ढकोली रेलवे फाटक के आसपास, पीरमुछल्ला में लावारिस पशुओं के झुंड कई बार रात को सड़क पर बैठे दिख जाते हैं। बलटाना में इनकी संख्या इतनी बढ़ गई है कि शाम के वक्त अक्सर इन लावारिस पशुओं के चलते मेन सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
जल्द लावारिस पशुओं का निकाला जाएगा हल
लावारिस पशुओं की समस्या से लोगों को निजात दलिाने के लिए लालड़ू स्थित गौशाला व जीरकपुर गौशाला से बातचीत चल रही है और जल्द समस्या का हल निकाल लिया जाएगा। -मनवीर सिंह गिल, ईओ नगर काउंसिल जीरकपुर