{"_id":"6761dd45c6787add980480e4","slug":"tree-standing-in-jujhar-nagar-park-cut-action-will-be-taken-mohali-news-c-71-1-mli1005-123247-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जुझार नगर के पार्क में खड़ा पेड़ काटा, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जुझार नगर के पार्क में खड़ा पेड़ काटा, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
मोहाली। जुझार नगर में जिला परिषद कार्यालय से सटे एक पार्क का पेड़ काटने पर हंगामा हो गया है। स्थानीय निवासी इस पार्क में रोजाना सैर के लिए आते हैं और गर्मियों में इसकी छांव में भी बैठते थे। ऐसे में जब कुछ लोग पेड़ों को काटने के लिए आए तो इन निवासियों ने उनका विरोध कर दिया। लेकिन वह लोग पेड़ काटकर चले गए। जानकारी के अनुसार यह पार्क जुझार नगर के इंट्री पॉइंट पर है और इस पार्क से जुझार नगर की शोभा बढ़ती है। सोमवार शाम को कुछ लोग यहां पर पेड़ काटने आए थे तो स्थानीय लोगों ने इनका विरोध किया, इस दौरान थोड़ी बहस भी हुई लेकिन पेड़ काटने आए लोग पेड़ काट चुके थे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कहीं पर भी खड़े पेड़ों को वन विभाग की अनुमति के बिना काटना गलत है। बताया जा रहा है कि इस पेड़ को इलाके के कुछ खास लोगों की ओर से कटवाया गया है।
इस घटना पर -रविंदर सिंह, बीडीपीओ, जिला परिषद ने कहा कि वन विभाग की अनुमति के बिना किसी भी पेड़ को काटना गलत है। हमने मौके का दौरा करके जांच करवाई है। इसके साथ ही इस मामले को लेकर पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
इस घटना पर -रविंदर सिंह, बीडीपीओ, जिला परिषद ने कहा कि वन विभाग की अनुमति के बिना किसी भी पेड़ को काटना गलत है। हमने मौके का दौरा करके जांच करवाई है। इसके साथ ही इस मामले को लेकर पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन