फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Traffic lights will be visible from 200 meters away in the mist

धुंध में 200 मीटर दूर से दिखेंगी ट्रैफिक लाइट्स

Fri, 22 Oct 2021 03:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 03:12 AM IST
विज्ञापन
Traffic lights will be visible from 200 meters away in the mist
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर हादसों पर रोक लगाने के लिए नगर निगम द्वारा नई अति आधुनिक ट्रैफिक लाइट्स लगाई गई है, जिसका उद्घाटन वीरवार को मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने किया। कंपनी दावा कर रही है कि ये ट्रैफिक लाइट्स धुंध में 200 मीटर की दूरी तक वाहन चालकों को दिखाई देंगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट रोड पर रात को अधिकतर लोग ट्रैफिक लाइट्स न दिखाने की सूरत में हादसों का शिकार होकर चोटिल हो जाते हैं और सबसे ज्यादा घटनाएं सर्दियों के दौरान होने वाली धुंध से होती हैं। धुंध होने की वजह से ट्रैफिक लाइट्स वाहन चालकों को नजर नहीं आती और अक्सर लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं। दूसरी ओर, एयरपोर्ट रोड के लाइट्स प्वाइंट पर लगाई गई अति आधुनिक ट्रैफिक लाइट्स हाई इंटोसिटी डायरेक्शन लाइट्स हैं, जो धुंध में 200 मीटर दूरी तक लाइट्स की डायरेक्शन को समझने में राहगीरों की मदद करेगी। इसके साथ ही ट्रैफिक गोल की बजाय डायरेक्शन शेप में नजर आएगी, जिससे राहगीर को अपनी दिशा में जाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर निगम द्वारा एयरपोर्ट रोड पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है, जिसके बाद शहर की अंदरूनी हिस्सों में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed