{"_id":"6abc27b7569acdb544071583","slug":"traffic-jam-caused-by-repair-work-on-singhpura-chowk-flyover-work-halted-on-ssps-orders-mohali-news-c-71-1-mli1017-147443-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सिंहपुरा चौक फ्लाईओवर पर मरम्मत से लगा जाम, एसएसपी के निर्देश पर काम रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सिंहपुरा चौक फ्लाईओवर पर मरम्मत से लगा जाम, एसएसपी के निर्देश पर काम रुका
विज्ञापन
जीरकपुर। मंगलवार को जीरकपुर के सिंहपुरा चौक फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के कारण भारी जाम लग गया। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे वाहन चालक घंटों परेशान रहे। मोहाली के एसएसपी के आदेश पर मरम्मत का काम रुकवा दिया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) फ्लाईओवर पर सड़क की मरम्मत करवा रहा था। एनएचएआई ने पुलिस प्रशासन से इसकी अनुमति भी ली थी। मंगलवार दोपहर काम शुरू होते ही हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ गया। जाम चंडीगढ़ बैरियर तक पहुंच गया। वाहन चालकों को थोड़ी दूरी तय करने में घंटों लग रहे थे। राहगीरों ने कहा कि सिंहपुरा चौक जीरकपुर के व्यस्त मार्गों में से एक है। दिन के समय मरम्मत से यातायात प्रभावित होता है। जाम में फंसे वाहन चालकों ने मरम्मत कार्य रात में कराने की मांग की। उनका कहना था कि व्यस्त हाईवे पर यातायात व्यवस्था के उचित प्रबंध होने चाहिए।
फ्लाईओवर पर गड्ढे पड़ गए थे, जिसकी मरम्मत के लिए काम शुरू किया गया था। काम के कारण हाईवे पर भारी जाम लग गया था। इसकी सूचना मिलने पर एसएसपी ने मरम्मत कार्य रोकने के आदेश दिए। कोशिश की जाएगी कि काम रात के समय किया जाए। इससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। - संजीव कुमार, प्रोजेक्ट सुपरवाइजर, एनएचएआई