{"_id":"6ac95573e56cff9ecc0c1058","slug":"traders-demand-enhanced-facilities-and-security-in-markets-ahead-of-festivals-mohali-news-c-71-1-spkl1025-147746-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: त्योहारोें से पहले व्यापारियों ने बाजारों में सुविधाएं और सुरक्षा बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: त्योहारोें से पहले व्यापारियों ने बाजारों में सुविधाएं और सुरक्षा बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
व्यापारियों ने दुकानों के सामने लगने वाले स्टॉल और रेहड़ी-फड़ियों पर रोक लगाने की भी अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। त्योहारों के सीजन से पहले व्यापार मंडल मोहाली ने बाजारों में सुविधाओं और सुरक्षा को बेहतर बनाने की मांग की है। व्यापारियों ने दुकानों के सामने लगने वाले स्टॉल और रेहड़ी-फड़ियों पर रोक लगाने की भी अपील की है। व्यापार मंडल मोहाली की अध्यक्ष विनीत वर्मा की अगुवाई में एक बैठक हुई। इसमें शहर के विभिन्न मार्केटों के कारोबारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिला ट्रेडर्स कमीशन के उपाध्यक्ष तरलोचन सिंह बैदवान भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में दुकानों और शोरूम के सामने बाहरी विक्रेताओं के स्टॉल लगाने पर रोक लगाने की मांग उठी। व्यापारियों ने सरकार से बूथों की पहली मंजिल बनाने की अनुमति देने की मांग भी की। बाजारों को 24 घंटे खुला रखने की सरकारी योजना पर भी चर्चा हुई। वर्मा ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी।
बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा पर जोर
बाजारों में सार्वजनिक शौचालय, कूड़ा उठाने, सड़कों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने का मुद्दा उठाया जाएगा। सीवरेज की समस्या और फेज-9, 10 व 11 की मुख्य सड़क की समस्या भी गमाडा के समक्ष रखी जाएगी। उन्होंने बाजारों की सुरक्षा मजबूत करने और पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए एसएसपी से भी मुलाकात की बात कही। बैठक में अध्यक्ष शीतल सिंह, संरक्षक सुरेश गोयल, खजांची फौजा सिंह और अन्य सदस्य मौजूद रहे।