फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   To beat Corona in Mohali, the Health Department insisted on increasing sampling for the test, started taking samples

मोहाली में कोरोना को मात देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टेस्ट के लिए सैंपलिंग बढ़ाने पर दिया जोर, सैंपल लेने किए शुरू

Tue, 27 Apr 2021 02:01 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
To beat Corona in Mohali, the Health Department insisted on increasing sampling for the test, started taking samples
मोहाली। कोरोना को मात देने के लिए अब जिला प्रशासन ने कोरोना के ज्यादा टेस्ट करने के लिए सैंपल लेने की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। इसके मद्देनजर अब फेज-3बी1 स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड सैंपलिंग का काम शुरू कर दिया गया है। जबकि एक नया जांच केंद्र सिविल सर्जन कार्यालय फेज-6 के पास खोला जा रहा है। दो से तीन दिन में यह केंद्र शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि इससे इलाके के लोगों को भी फायदा होगा। इतना ही नहीं फेज-6 अस्पताल के डॉक्टरों पर मरीजों का बोझ कम पड़ेगा और लोगों को पूरे शहर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे उनका समय भी बचेगा। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर तुरंत कोरोना टेस्ट करवाएं। क्योंकि कोरोना संक्रमण का पता करने का सबसे बढ़िया तरीका टेस्ट करवाना। उन्होंने कहा कि खांसी, बुखार, जुकाम आदि होने पर टेस्ट करवाने से गुरेज नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

सेहत संस्थाओं में कोविड टेस्ट मुफ्त किया जा रहा है। सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की है कि जरूरी होने पर ही घर से निकलें। साथ ही घर से निकलते समय मास्क, रुमाल, कपड़े, चुन्नी आदि से मुंह को जरूर ढकें। बाहर से आते ही साबुन से हाथ धोने की आदत डालें। कोरोना संबंधी कोई भी लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर-104 पर संपर्क किया जा सकता है। बता दें कि मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में 24 घंटे कोरोना टेस्टिंग केंद्र खुला है। लेकिन यहां लोगों की भीड़ काफी रहती है। इससे लोगों मेें सामाजिक दूरी बनाए रखना मुश्किल हो जाता था। इसे ध्यान में रखते हुए नया सैंपलिंग केंद्र खोला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed