फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tipper driver hits two bike riders, one dead and other injured

टिप्पर चालक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर जख्मी

Fri, 18 Sep 2020 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Tipper driver hits two bike riders, one dead and other injured
कुराली। खरड़ रोड पर गांव पडियाला के नजदीक एक टिप्पर ने दो अलग-अलग बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इन हादसों में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप में घायल हो गया। हादसे के दौरान लोगों ने टिप्पर चालक को मौके पर ही काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक बिक्रमजीत सिंह निवासी थानेसर के नजदीक गांव पलवल कुरूक्षेत्र, हरियाणा अपनी बाइक पर सवार होकर अपनी मामी के घर जा रहा था। इसी दौरान गांव पडियाला के पास जैसे ही वह लघु शंका के लिए रुका तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने उसको बाइक समेत अपनी चपेट में ले लिया और इसके तुरंत बाद आगे जा रहे एक अन्य बाइक सवार आकाशदीप को भी टक्कर मार दी। इन दोनों ही हादसों में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इस मौके पर कुछ लोगों ने आरोपी टिप्पर चालक को पकड़कर पुलिस को फोन कर दिया और पुलिस के पहुंचने पर उसके हवाले कर दिया।
पहले हादसे में गंभीर घायल बिक्रमजीत सिंह को सिविल अस्पताल-6 मोहाली पहंचाया गया। जबकि दूसरे घायल आकाशदीप को कुराली सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
गंभीर घायल बिक्रमजीत को सिविल अस्पताल फेज-6 से जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में रैफर कर दिया गया। जहां गंभीर घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर टिप्पर कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed