फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tight security arrangements with convenience in the night shelters of Mohali

मोहाली के रैन बसेरों में सुविधा के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sat, 22 Jan 2022 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements with convenience in the night shelters of Mohali
मोहाली। कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति सड़क किनारे फुटपाथ पर रात न गुजारे इसके लिए शहर में नगर निगम द्वारा तीन रैन बसेरे बनाए गए हैं। इनमें एक स्थायी और दो अस्थायी हैं। रैन बसेरों में सुविधा के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यही कारण है कि रैन बसेरे जरूरतमंद के अलावा प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए आने वाले युवा, नामी अस्पतालों में इलाज करवाने आए मरीजों के तीमारदारों का सहारा बने हुए हैं। रैन बसेरे लोगों की पहुंच को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, ताकि लोगों पहुंचने के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

नगर गिगम द्वारा फेज-छह में एक स्थायी रैन बसेरा बनाया गया है। जबकि, दो रैन बसेरे फेज-1 फायर ऑफिस और 11 में बनाए गए हैं। फेज-छह में स्थायी रैन बसेरा बनाया गया है, जोकि एक कैंपस के अंदर है। यहां तीन से चार कमरों में 42 बेड की सुविधा है। महिलाओं के लिए एक कमरा है, ताकि महिलाओं की प्राइवेसी सुरक्षित रहे। सीसीटीवी कैमरे से लेकर अन्य सुरक्षा इंतजाम पूरे हैं। इसके अलावा रैन बसेरे में महिला व पुरुष दो लोगों की तैैनाती रहती है। पीसीआर पार्टी भी गेट पर तैनात रहती है।
विज्ञापन

बिना आधार कार्ड रैन बसेरे में प्रवेश नहीं
स्थायी रैन बसेरे में प्रवेश के लिए नियम सख्त हैं। जो भी व्यक्ति वहां पर ठहरना चाहता है उसका रिकॉर्ड रखा जाता है। व्यक्ति से उसके आधार कॉर्ड की फोटो कॉपी ली जाती है। हालांकि, पुलिस व अन्य एजेंसियां जिन लोगों को छोड़कर जाती हैं, उन्हें जरूर रखा जाता है। लोगों की सुविधा के लिए रैन बसेरे के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरे में रसोई और बर्तन की सुविधा
रैन बसेरे में आने लोग यदि खुद खाना बनाना चाहते है तो इसकी भी सुविधा है। यहां एक रसोई घर भी बनाया गया है। जहां से बर्तन और सामान लेकर लोग खाना बना सकते हैं। इसके अलावा अन्य सारी सुविधाएं हैं। लोगों की सुविधा के लिए फोन नंबर-9592205366 भी शुरू किया गया है, जिस कॉल करके जानकारी ली जा सकती है।

रैन बसेरे अच्छी हालात में है
मोहाली नगर निगम के रैन बसेरों में अच्छे इंतजाम है। मूलभूत सुविधाएं मिल जाती है। ऐसे में बाहर से आने वाले लोग यहां ठहरना पसंद करते हैं। -अभिषेक पराशर
लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए
नगर निगम के रैन बसेरे अच्छी हालात में हैं। इन्हें अकाली भाजपा-सरकार के समय में बनाया गया था। जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। -अशोक झा
कोट्स
शहर में एक स्थायी और दो अस्थायी रैन बसेरे चलाए जा रहे हैं। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति उन्हें प्रयोग कर सकता है। सरकार द्वारा रैन बसेरों को लेकर जो गाइड लाइन है उनका पालन किया जाता है। शहर में अलाव जलाने संबंधी कोई आदेश नहीं हैं। इससे पॉल्यूशन का भी खतरा रहता है।
- डॉ. कमल कुमार गर्ग, आयुक्त नगर निगम मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed