फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tickets were for Kharar bus stand, but the private bus dropped the passengers off on the bridge.

Mohali News: टिकट खरड़ बस स्टैंड का, निजी बस ने पुल पर उतारे यात्री

Sun, 18 Oct 2026 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Tickets were for Kharar bus stand, but the private bus dropped the passengers off on the bridge.
सुखविंदर सिंह भाटिया ने बस संचालकों की मनमानी पर उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। निजी बसों द्वारा यात्रियों को खरड़ बस स्टैंड के अंदर न उतारने का मामला फिर सामने आया है। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के जिला मोहाली वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह भाटिया ने लुधियाना से खरड़ आते समय हुए अपने अनुभव को साझा करते हुए प्रशासन से संबंधित बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
भाटिया के अनुसार, बस में चढ़ते समय उन्हें खरड़ बस स्टैंड के अंदर उतारने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन खरड़ पहुंचने पर कंडक्टर ने ट्रैफिक जाम का हवाला देकर उन्हें पुल पर ही उतार दिया। बस में महिलाएं, बच्चे और सामान लेकर यात्रा कर रहे अन्य यात्री भी थे। टिकट पर खरड़ बस स्टैंड दर्ज होने की बात कहने के बावजूद कंडक्टर ने उनकी बात नहीं मानी। भाटिया ने प्रशासन से मांग की कि टिकट पर दर्ज गंतव्य के अनुसार यात्रियों को उतारने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो।
विज्ञापन

बॉक्स: वीडियो में जाम नहीं होने का दावा
भाटिया ने बताया कि बस से उतरने के बाद उन्होंने वीडियो बनाया, जिसमें उनके अनुसार सड़क पर ट्रैफिक जाम नहीं था। उन्होंने टिकट पर कथित तौर पर पुरानी तारीख दर्ज होने का मुद्दा उठाते हुए जांच की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों और महिलाओं को होती है परेशानी
खरड़ बस स्टैंड पुल के नीचे स्थित है। यात्रियों की शिकायत है कि कई निजी बसें स्टैंड में जाने के बजाय पुल के ऊपर से गुजर जाती हैं। इससे बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और सामान लेकर चलने वालों को परेशानी होती है। कई यात्रियों को ऑटो रिक्शा पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed