फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three-year-old boy injured after being hit by a motorcycle

Mohali News: मोटरसाइकिल की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चा घायल

Thu, 25 Sep 2025 05:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:52 AM IST
विज्ञापन
Three-year-old boy injured after being hit by a motorcycle
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। अनाजमंडी के पास एक गली में खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे आकाश को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। पुरानी अनाज मंडी निवासी आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मोटरसाइकिल समेत फरार हो गया। घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायल बच्चे के चाचा अजय कुमार ने बताया कि दोपहर साढ़े 11 बजे आकाश घर के बाहर गली में खेल रहा था। तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी। चालक के फरार होने पर परिजनों ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। अजय ने कहा कि गली में तेज गति से मोटरसाइकिल चलाने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। घायल बच्चे को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

कोट
शिकायत मिलने पर जांच शुरू हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सुमीत मोर, थाना प्रभारी, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed