फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three policemen including an inspector from Mohali sacked

एक इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस मुलाजिम बर्खास्त

Thu, 18 Nov 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Three policemen including an inspector from Mohali sacked
मोहाली। जिला पुलिस ने एक सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। इनकी पहचान सब इंस्पेक्टर सुखमंदर सिंह, हवलदार गुरनाम सिंह और हवलदार हरसिमरन सिंह के रूप में हुई है। इस संबंधी एसएसपी नवजोत सिंह माहल की ओर से से आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुखमंदर सिंह पर आरोप हैं कि उन्होंने नशा तस्करी में काबू किए गए आरोपी को पैसे लेकर छोड़ दिया था। जब उसे एसटीएफ ने गिरफ्तार किया तो उससे हेरोइन और नकदी मिली थी। वहीं, दोनों हवलदार बिना छुट्टी लिए कई महीनों से गैर हाजिर हैं। उन्होंने विभाग को कोई सूचना नहीं दी है। हवलदार गुरनाम सिंह 21 जून 2021 से और हवलदार हरसिमरन सिंह अप्रैल 2021 से गैर हाजिर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों हवलदार कनाडा चले गए हैं। एसएसपी ने तीनों को बर्खास्त करने की पुष्टि कर कहा कि पुलिस का काम लोगों की मदद करना है। लेकिन पुलिसकर्मी ही नियम तोड़ेंगे तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed