फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three more accused arrested in plot allotment

Mohali News: प्लॉट आवंटन में तीन और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Sep 2024 06:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Three more accused arrested in plot allotment
मोहाली। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसआईसीई) के औद्योगिक भूखंडों की अलॉटमेंट में धोखाधड़ी करने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दर्शन कुमार उर्फ दर्शन गर्ग और अमरजीत सिंह दोनों सेवानिवृत्त स्टेट ऑफिस व विजय कुमार गुप्ता वरिष्ठ सहायक के रूप में हुई है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने मोहाली के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पहले से ही भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 409, 465, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)1 की 13(2) के तहत 8 मार्च 2024 को विजिलेंस पुलिस स्टेशन फ्लाइंग स्क्वाड-1 मोहाली में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि उक्त कर्मचारियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी खरीदारों, फर्जी पते और फर्जी फर्मों का उपयोग करके औद्योगिक भूखंडों के आवंटन में अनियमितताएं की हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed