{"_id":"6216959094074167fd120936","slug":"three-members-of-the-family-were-injured-in-a-fight-in-the-filled-panchayat-mohali-news-pkl4429146181","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी पंचायत में हुए झगड़े में परिवार के तीन सदस्य जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरी पंचायत में हुए झगड़े में परिवार के तीन सदस्य जख्मी
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर के नजदीकी गांव बहादुरगढ़ में भरी पंचायत में हुए झगड़े में एक परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए और दूसरे गुट का भी एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने घायलों के बयान पर जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में भर्ती घायल रशपाल सिंह ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार की शाम उसके 16 वर्षीय बेटे गुरमुख सिंह को गांव की सरपंच के बेटे मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। इस मामले को लेकर बुधवार को सुबह गांव में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में गांव की सरपंच की जगह उनका पति और बेटा शामिल हुआ। यहां पर उसको इंसाफ देने के बजाय भरी पंचायत में सरपंच के पति, उसके बेटे और उसके साथियों ने उन पर हमला करके जख्मी कर दिया। जब पंचायत में गांव वासी उनको छुड़वाने लगे तो हमलावरों ने गांव वासी भी नहीं बख्शे। इस हमले में उनकी पत्नी और बेटा भी जख्मी हो गए हैं। तीनों जख्मियों को ग्रामीणोें ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है।
वहीं, दूसरे पक्ष से अस्पताल में दाखिल जख्मी शत्रुघन ने बताया कि वह गांव में जा रहा था तो इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने बिना वजह उनके साथ मारपीट की और उसे जख्मी कर दिया। उसको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डाक्टरों ने बताया कि शत्रुघन की टांग टूट गई है, और उसको जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जबकि गांव की सरपंच के पति कुलबीर सिंह ने सभी आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि गांव में दो गुटों की लड़ाई हुई है, जिसमें उनका कोई रोल नहीं है, बल्कि उन पर और परिवार पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। इस मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।