{"_id":"613139ca8ebc3e7a0f56a89b","slug":"three-eunuchs-were-injured-by-entering-the-house-in-barmajra-case-filed-against-7-eunuchs-mohali-news-pkl4254977119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़माजरा में घर में घुसकर तीन किन्नरों को किया घायल, 7 किन्नरों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़माजरा में घर में घुसकर तीन किन्नरों को किया घायल, 7 किन्नरों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। बड़माजरा में स्थित 3 किन्नरों को उनके घर में जबरदस्ती घुसकर उनके साथ मारपीट कर गंभीर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर अन्य 7 किन्नरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी किन्नरों की पहचान बिलोरी, सूरज, नैना, मिर्ची, बाणी, सैंडी, इंद्र निवासी सेक्टर-25 चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
बड़माजरा की रहने वाली किन्नर गंगा ने पुलिस को बताया कि बीती 31 अगस्त को वह साथी किन्नर हेमा और रजनी के साथ अपने घर पर थी। इसी दौरान किन्नर बिलोरी अपने 5-7 किन्नर साथियों के साथ जबरदस्ती घर के अंदर घुस गई और बिना किसी बात के गाली गलौज करने लगी। जब उन्होंने बिलोरी के गाली गलौज करने का विरोध किया तो उसने और उसके साथ आई अन्य किन्नर ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद सभी ने तीनों किन्नरों को पीटते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।
इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल तीनों किन्नरों को इलाज के लिए खरड़ स्थित सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एसएचओ राजपाल गिल ने बताया कि मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने उक्त आरोपी सातों किन्नरों के खिलाफ जबरदस्ती घर में घुसने और मारपीट कर घायल करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।