फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three drug smugglers arrested with 15 kg ganja in Dhakoli

Mohali News: ढकोली में 15 किलो गांजे समेत तीन नशा तस्कर दबोचे

Wed, 07 May 2025 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three drug smugglers arrested with 15 kg ganja in Dhakoli
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चेकिंग में तीन नशा तस्करों को 15 किलो गांजे समेत दबोचा है। दबोचे गए आरोपियों की पहचान मनोज कुमार निवासी जींद, अभिषेक ऊर्फ राहुल निवासी गोहाना, आशीष निवासी जलाना, जींद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20, 29, 61, 85 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने इनकी नशे की सप्लाई की चेन का पता लगाने के लिए अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

इस मामले में ढकोली पुलिस थाने के एसएचओ प्रीतकंवर सिंह ने बताया कि मेवा सिंह पुलिस पार्टी के साथ डीपीएस स्कूल के पास नाकाबंदी कर चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान मुबारिकपुर की ओर से आती हुई ग्रै कलर की शेवरले कार को रुकने का इशारा किया तो चालक कार को पीछे मोड़कर भगाने लगा। लेकिन पुलिस ने इससे पहले ही उसको रोक लिया और कार की तलाशी ली तो उसमें से 15 किलो गांजा बरामद हुआ है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है, जिससे पूछताछ में इनकी नशा सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed