{"_id":"6150dadf8ebc3efd993bde07","slug":"three-day-campaign-launched-in-phc-boothgarh-6385-children-took-two-drops-of-life-mohali-news-pkl428128362","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी बूथगढ़ में चलाया तीन दिवसीय अभियान, 6385 बच्चों ने गटकी दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी बूथगढ़ में चलाया तीन दिवसीय अभियान, 6385 बच्चों ने गटकी दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन
मोहाली। तीन दिवसीय सब-नेशनल इमुनाइजेशन-डे (एसएनआईडी) मुहिम के तहत प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) बूथगढ़ के अधीन पड़ते इलाकों में पहले दिन पांच साल से कम उम्र के 6385 बच्चों को पोलियो दवाई पिलाई गई।
एसएमओ डॉ. जसकिरणदीप कौर ने कहा कि देश को पहले ही पोलिया मुक्त घोषित किया जा चुका है। इसे बरकरार रखने के लिए बच्चों को दवाई पिलाना जरूरी है। मुहिम के तहत पीएचसी बूथगढ़ के अधीन पड़ने वाले क्षेत्र में पांच साल से कम उम्र वाले 11,143 बच्चों को पोलिया दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
डिप्टी डायरेक्टर डॉ. निशा शाही, जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ. गिरीश डोगरा और जिला सेहत अफसर डॉ. सुभाष कुमार ने जुझार नगर और पीएचसी बूथगढ़ में पहुंचकर मुहिम का निरीक्षण किया। वहीं, डॉ. जसकिरणदीप कौर ने लोगों से अपील की है कि वह पांच साल से कम उम्र के बच्चे को पोलियो दवाई पिलाएं चाहे बच्चा बीमार ही क्यों न हो। इस दौरान पोलिया मुहिम के नोडल अफसर डॉ. सिमरन ढिल्लों, डॉ. हरमन माहल, एसआई स्वर्ण सिंह, प्रीतपाल सिंह, बीएसए गुरप्रीत सिंह उपस्थित थे।