{"_id":"5efa46e88ebc3e42d83488d8","slug":"three-corona-positives-got-in-mohali-two-defeated-mohali-news-pkl379721671","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में कोरोना के तीन पॉजिटिव मिले, दो ने दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में कोरोना के तीन पॉजिटिव मिले, दो ने दी मात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। चौबीस घंटों में कोराना के तीन नए मरीज सामने आए हैं। जबकि दो मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। सिविल सर्जन डॉ मनजीत सिंह ने बताया कि अब तक जिले में 259 केस सामने आए हैं। इनमें से 196 लोग तंदरुस्त हो चुके है। वहीं, तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या साठ पर पहुंच गई ।
कोरोना ने अब मोहाली शहर के साथ लगते गांव मौली बैदवान में दस्तक दे दी है। यहां पर 28 वर्षीय एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह पहले ही इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी से पीड़ित था। जबकि डेराबस्सी के गांव बेहड़ा में तीस वर्षीय महिला व चौबीस वर्षीय पुरुष भी पॉजिटिव मिला है। यह दोनों पहले से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से कोरोना के शिकार हुए है। इन सभी को ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि वहां पर भर्ती पैंतीस साल की महिला व सात वर्षीय बच्चे ने कोरोना को मात दे दी है। दोनों की अस्पताल से छुट्टी हो गई। हालांकि दोनों को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। वहीं, लोगों को भी कहा गया है कि वह फिलहाल इनके संपर्क में न आएं।