फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three arrested in case of firing between two parties in Samgoli

Mohali News: समगोली में दो पक्षों में हुई फायरिंग के केस में तीन गिरफ्तार

Sun, 08 Sep 2024 06:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in case of firing between two parties in Samgoli
डेराबस्सी। गांव समगोली में 29 अगस्त को कैंटर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट के बाद हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात समेत 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसी रात एक आरोपी मनिंदर सिंह को गिरफ्तार किया था और इसके बाद दो अन्य आरोपी संजीव कुमार उर्फ मोंटी और सतीश कुमार निवासी समगोली को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इस संबंधी एएसपी जयंत पुरी ने बताया कि पिछले हफ्ते अशोक कुमार निवासी गांव समगोली ने पुलिस स्टेशन डेराबस्सी में शिकायत दी थी कि 29 अगस्त को वह निजी काम से डेराबस्सी गया था और जब घर लौटा तो उसने गली में अपना कैंटर साइड में खड़ा किया था जिसे लेकर आरोपी मनिंदर सिंह उसे गालियां देने लगा था और उसे वहां से हटाने को कहा। अशोक ने उसे गाली देने से मना किया तो मनिंदर और उसके गांव के अन्य दोस्त भी आ गए और उसे मारने लगे। तभी इन लोगों ने तैश में आकर पिस्तौल निकाल ली और जान से मारने की नियत से उस पर गोली चला दी थी। पुलिस में मनिंदर सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर लिया था और कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। अब शुक्रवार को पुलिस ने एक अन्य आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों से .32 बोर की पिस्तौल और एक कारतूस भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed