फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Threats to kill Shiv Sena Hind Pradhan from Pakistani number

शिवसेना हिंद के प्रधान को पाकिस्तानी नंबर से मिली जान से मारने की धमकियां

Fri, 29 May 2020 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Threats to kill Shiv Sena Hind Pradhan from Pakistani number
मोहाली। शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय प्रधान ने खरड़ थाने में शिकायत दी है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि बब्बर खालसा और लश्कर तोएबा के आतंकियों ने उन्हें और उनके संगठन के कुछ लोगों को जान से मारने की धमकियां दीं है। उन्होंने कुछ पाकिस्तानी फोन नंबर भी पुलिस को दिए हैं, जिनसे यह कॉल्स आईं थीं। पुलिस को बताया कि फोन पर धमकी देने वाला व्यक्ति ने खुद को कुख्यात आतंकी हाफिद सईद का भाई बता रहा था। शिकायत के बाद खरड़ पुलिस हरकत में आ गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बढ़ाई गश्त
डीएसपी की अगुवाई में पुलिस ने सारे इलाके का मुआयना किया है। वहीं, इलाके में पुलिस ने गश्त भी बढ़ा दी है। पुलिस को दी शिकायत में निशांत शर्मा ने बताया कि उन्हें पाकिस्तानी फोन नंबर से फोन आ रहे हैं। फोन करने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं। इतना ही नहीं उक्त आरोपियों ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, जनरल अरुण वैद्य और हिंदू देवी-देवताओं की गलत तरीके से फोटो बनाकर भेजी हैं। इसके अलावा धमकाने वालों ने हाथों में एके-47 पकड़ कर फोटो भेजे हैं। निशांत शर्मा ने बताया कि आरोपी बब्बर खालसा आदि नाम के व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उन्हें उन ग्रुप्स में एड करते हैं। उन्होंने डीजीपी से गुहार लगाई है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। आरोपियों ने फोन पर यह भी बताया कि उसके बारे में सारी जानकारी उनके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed