{"_id":"5fa453818ebc3e9bf6237873","slug":"those-who-did-not-pay-property-tax-in-problem-two-site-sealed-and-16-list-ready-mohali-news-pkl3933003116","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों पर गिरी गाज, दो साइट सील और 16 की सूची तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों पर गिरी गाज, दो साइट सील और 16 की सूची तैयार
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी सिटी में प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने शिकंजा कस दिया है। इसके पहले चरण में वीरवार को नगर निगम ने विभिन्न सेक्टरों में दो साइटों को सील कर दिया। जबकि 16 उन प्लॉटों की सूची भी बनाई गई है, जिन्होंने सालों से बनता प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुुकाया। इस वजह से नगर निगम को लाखों रुपये का चूना लग रहा था। निगम अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई भविष्य में भी चलती रहेगी। वहीं, अगर कोई भी प्रॉपर्टी मालिक तय समय में प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाता है तो उसका प्लॉट बेचकर प्रॉपर्टी टैक्स रिकवर किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक शहर में कई ऐसे प्रॉपर्टी मालिक हैं, जो कि कई साल से अपना बनता प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भर रहे हैं। जबकि नगर निगम की ओर से ऐसे लोगों को कई बार नोटिस भी भेजे जा चुके हैं। इसके बाद अब ऐसे प्रॉपर्टी मालिकों की नगर निगम की ओर से एक सूची तैयार की गई है। इसमें करीब 16 प्रॉपर्टीज को शामिल किया गया है और यह प्रॉपर्टी सेक्टर-66, सेक्टर-72, सेक्टर-73ए और फेज-2 में शामिल हैं। बता दें कि जो दो प्रॉपर्टी की साइट सील की गई हैं वह दोनों ही फेज-2 में हैं। इन दोनों साइटों की देखरेख नहीं होने के कारण यहां पर ऊंची जंगली घास और झाड़ियां उगी हैं। इन प्रॉपर्टी को निगम अधिकारी अवतार सिंह कलसी की अगुवाई में सील किया गया है। उन्होंने साफ कहा है कि शहर में ऐसी सभी प्रॉपर्टी को सील करने की प्रक्रिया भविष्य में भी चलती रहेंगी। यह कार्रवाई निगम कमिश्नर कमल गर्ग के आदेश पर की गई है।
कैमरे में रिकॉर्ड की सील करने की प्रकिया
जानकारी के मुताबिक नगर निगम की ओर से यह कार्रवाई पूरी प्लानिंग के तहत की जा रही है। इस दौरान जिन प्रॉपर्टीज को सील किया जा रहा है। उनकी सील करने के समय की वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है। जिससे बाद में कोई यह न कहे कि गलत तरीके से सील करने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा नगर निगम की ओर से यह पूरा रिकॉर्ड रोजाना निकाय विभाग को भेजा जा रहा है।