फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Thief gang busted, two brothers caught with stolen goods

Mohali News: चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो सगे भाई चोरी के सामान समेत काबू

Wed, 18 Dec 2024 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Thief gang busted, two brothers caught with stolen goods
मोहाली। सीआईए स्टाफ की टीम ने चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी करने वाले दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी किए गए सोने और डायमंड के करीब 17 तोले गहने बरामद किए हैं। डीएसपी इन्वेस्टिगेशन तलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार उर्फ नेखा निवासी कैथल हरियाणा और सूरजभान निवासी नानकपुरी वार्ड नंबर-3 थाना सिटी कैथल हरियाणा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों से सीआईए को तीन सोने की लॉकेट वाली चेन, मोतीवाली चेन सोने के लॉकेट के साथ, एक चेन बिना लॉकेट, दो सोने के टॉप्सप्स, 7 सोने की लेडीज रिंग, एक जोड़ी बालियां, दो सोने के लॉकेट, एक सोने की चेन बरामद हुई है, इनका वजन करीब 17 तोले है।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि 16 अगस्त को गुरप्रीत सिंह निवासी सेक्टर-8 जैन मार्केट खरड़ ने सिटी खरड़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि कि वह परिवार सहित 15 अगस्त को रिश्तेदारी में जालंधर गया था। जब 16 अगस्त को लौटा तो घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे सोने व डायमंड के गहने चोरी कर लिए गए थे। इस पर सिटी खरड़ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच अधिकारी एसएसपी ने सीआईए स्टॉफ के इंचार्ज हरमिंदर सिंह को सौंपी थी। पुलिस ने टेक्नीकल एवं ह्यूमन सोर्स के माध्यम से ट्रैप लगाकर आरोपियों को कैथल हरियाणा से गिरफ्तार किया था। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद उक्त मामले में नामजद किया था। दोनों आरोपी रिमांड पर थे और इनकी निशानदेही पर पुलिस ने गहने बरामद किए हैं।
विज्ञापन

दोनों पर हरियाणा में अलग-अलग 11 थानों में केस दर्ज

पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी हिस्ट्री शीटर हैं। 33 वर्षीय आरोपी मुकेश कुमार उर्फ नोखा आठ कक्षा पास है और शादीशुदा हैं। आरोपी के खिलाफ हरियाणा में अलग-अलग थानों में 11 मामले दर्ज हैं। वहीं, 26 वर्षीय आरोपी सूरजभान छठी कक्षा पास है और शादीशुदा है। आरोपी के खिलाफ हरियाणा और पंजाब में कुल छह मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया है कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं और साल 2007 से चोरी करते आ रहे हैं। इनके खिलाफ जिला पटियाला और हरियाणा स्टेट के अलग-अलग थानों में चोरी के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। आरोपियों का अब तक 13 दिनों का पुलिस रिमांड लिया जा चुका है। आरोपियों को आज दोबारा अदालत में पेश किया गया है जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed