फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Thief caught after seeing motorcycle number, caught stealing on CCTV two days ago

Mohali News: मोटरसाइकिल का नंबर देखकर कर पकड़ा चोर, दो दिन पहले सीसीटीवी में कैद हुआ चोरी करता हुआ

Fri, 13 Oct 2023 03:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 03:07 AM IST
विज्ञापन
Thief caught after seeing motorcycle number, caught stealing on CCTV two days ago
खरड़। शहर के हीरा एनक्लेव में एक परिवार खाना खाने रेस्टोरेंट में गया था कि पीछे से घर में चोरी हो गई। चोर घर से सोने-चांदी के गहने और 50 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। इस वारदात के दो दिन बाद पीड़ित मकान मालिक के भाई ने सीसीटीवी में कैद मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर चोर को पहचान कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुलाब सिंह निवासी गांव सूच, जिला बठिंडा के रूप में हुई है। इस मामले में थाना सिटी खरड़ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सुमित कुमार निवासी हीरा एनक्लेव खरड़ ने बताया कि वह नौ अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे पत्नी और बेटे के साथ घर से बाहर घूमने के लिए निकल गए थे। इसके बाद रात को साढ़े 11 बजे जब वह रेस्टोरेंट से खाना खाकर घर लौटे तो देखा कि घर के गेट पर ताला टूटा हुआ है। यह देखकर वह घबरा गए और अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी से सोने-चांदी के गहने और वहां रखे 50 हजार रुपये भी चोरी हो चुके थे।
विज्ञापन




घंटी बजाकर देखा घर में कोई नहीं, एक घंटे बाद की चोरी
मकान मालिक सुमित ने बताया कि जब सोसाइटी में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उन्हें पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर करीब 12 बजे सोसाइटी में दाखिल हुआ और सीधा उनके घर जाकर घंटी बजाई, जब कोई घर से नहीं निकला तो वह समझ गया कि कोई नहीं है और वापस चला गया। इसके बाद वह करीब एक बजे वापस घर पर आया और ताला तोड़कर अंदर घुस गया। 20 मिनट में सामान चोरी करके चला गया।
विज्ञापन

मकान मालिक के भाई ने बलौंगी में चोर की बाइक का नंबर देखकर पकड़ा
पीड़ित मकान मालिक सुमित ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कैद नंबर वाली मोटरसाइकिल जब अगले दिन उनके भाई ने बलौंगी में देखी तो उसने मोटरसाइकिल चालक को रोक लिया और उसके बाद जब उसे पूछताछ करने लगे तो उसके पास से एक स्क्रू ड्राइवर और ताला तोड़ने के लिए रॉड मिली। इसके बाद उन्हें यकीन हो गया कि यह वहीं चोर है। जब लोगों की भीड़ जमा हो गई तो घबराकर उसने कबूल कर लिया कि चोरी उसी ने की थी। इसके बाद सुमित के भाई ने उनको बुला लिया और चोर को पकड़कर थाने में ले गए। यहां उसने चोरी कबूल की और बताया कि वह चोरी का आधा सामान चिट्टे के नशे के लिए बेच चुका है। थाने में जाकर यह भी पता लगा कि उस पर इससे पहले भी चोरी के कई केस दर्ज हैं। इसके बाद ने पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed