फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There's been an uproar over the suspension of lecturer promotions, with union leaders condemning the double standards

Mohali News: लेक्चररों की प्रमोशन रोकथाम पर बवाल, यूनियन नेताओं ने की दोहरे रवैये की निंदा

Sat, 20 Sep 2025 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
There's been an uproar over the suspension of lecturer promotions, with union leaders condemning the double standards
मोहाली। पंजाब सरकार ने लेक्चररों की प्रिंसिपल पदों पर पदोन्नति का कोटा 50% से बढ़ाकर 75% कर दिया और इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया। उम्मीद थी कि इस माह ही लगभग 500 से अधिक लेक्चररों को प्रिंसिपल पदों पर पदोन्नत किया जाएगा। लेकिन अब यह पता चला है कि कुछ उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार जानबूझकर पदोन्नति प्रक्रिया को रोक दिया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों को बताया गया कि पहले व्यक्तिगत स्तर पर शिकायतों का निपटारा किया जाए। लेक्चररों का कहना है कि इन शिकायतों का वास्तविक उद्देश्य केवल पदोन्नतियों को लटकाना है। प्रभावित लेक्चररों ने पंजाब के मुख्यमंत्री से अपील की है कि लेक्चररों से प्रिंसिपल पदों की पदोन्नतियां तुरंत की जाएं। साथ ही, गलत वरिष्ठता सूची बनाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

लेक्चररों ने कहा कि अगर नई वरिष्ठता सूची के अनुसार ही पदोन्नतियां नहीं की गईं, तो यह शैक्षणिक प्रणाली में गड़बड़ी का प्रमाण है। उन्होंने अन्य लेक्चररों को ऐसे दोहरे नीति अपनाने वाले यूनियन नेताओं से बचने की चेतावनी भी दी, जो एक तरफ पदोन्नति लटकाने में सक्रिय हैं और दूसरी तरफ प्रचार कर रहे हैं कि पदोन्नतियां जल्द होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed