फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There will be no jam on Zirakpur-Ambala highway, work to build two flyovers started

जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर नहीं लगेगा जाम, शुरू हुआ दो फ्लाईओवर बनाने का काम

Mon, 20 Dec 2021 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
There will be no jam on Zirakpur-Ambala highway, work to build two flyovers started
जीरकपुर। शहर जीरकपुर के साथ-साथ ट्राइसिटी के लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलने वाली है। जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर मैकडी चौक की रिंग रोड पर फ्लाईओवर बनाने का काम रविवार को शुरू कर दिया गया है। इस फ्लाईओवर के बनने जहां जीरकपुर के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी वहीं ट्राइसिटी के लोगों को दिल्ली आने-जाने के लिए जाम में नहीं फंसना पड़ेगा और आसानी से आ-जा सकते हैं। क्योकि दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों में जाने के लिए चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के राहगीर इसी हाईवे से गुजरते हैं। इतना ही नहीं हिमाचल प्रदेश का ट्रैफिक भी इसी रास्ते से दिल्ली के लिए जाता है।
विज्ञापन

यह फ्लाईओवर का प्रोजेक्ट डेढ़ साल में पूरा किया जाएगा और इस प्रोजेक्ट पर करीब 48 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। जीरकपुर में सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम मैकडी चौक, सिंघपुरा चौक, पटियाला रोड पर होता है। यह फ्लाईओवर सिंघपुरा और मैकडी चौक के जाम को बिल्कुल खत्म कर देगा। जिससे पूरे शहर में जाम से राहत मिल जाएगी, क्योंकि यहीं दो प्वाइंट ऐसे हैं, जहां वाहन रोड क्रॉस करते हैं और साथ ही यहां पर फूड आउटलेट और डी-मार्ट भी है। यहां पर भारी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

सिंघपुरा और मैकडी चौक प्वाइंट पर बनेगा अंडरब्रिज
यह फ्लाईओवर जीरकपुर के बेस्ट प्राइस के सामने से शुरू किया जाएगा और सिंघपुरा चौक से थोड़ा आगे जीबीपी सैंट्रम के ऑफिस तक बनाया जाएगा। उसके बाद मैकडी चौक लाइट प्वाइंट से शुरू होकर घग्गर पुल से पहले 300 मीटर पहले खत्म कर दिया जाएगा। यह फ्लाईओवर दो पार्ट में बनाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर इसमें दो अंडरब्रिज बनाए जाएंगे। जिसमें सिंघपुरा चौक और मैकडी चौक पर भी अंडरब्रिज बनाया जाएगा। रिंग रोड की क्रासिंग पर लाइट्स लगाई जाएंगी, जिससे मोहाली से पंचकूला को जाने वाले वाहनों और चंडीगढ़ से अंबाला जाने वाले वाहन रेड लाइट्स पर रुककर आगे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बीच में फ्लाईओवर नहीं बनाए जाने संबंधी एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि यहां बीच में फ्लाईओवर इसलिए नहीं बनाया जा रहा है, क्योंकि भविष्य में मोहाली से पंचकूला जाने के लिए फ्लाईओवर बनाया जा सकता है।

दो हिस्सों में बनेगा फ्लाईओवर
इस नेशनल हाईवे पर 48 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसमें फ्लाईओवर को दो हिस्सों में बनाया जाना है और सिंघपुरा चौक और मैकडी चौक पर अंडरपास बनाया जाएगा। जिसे डेढ़ साल में पूरा कर दिया जाएगा। फ्लाईओवर बनाने के लिए जो भी एन्क्रोचमेंट आएगी उसे सख्ती से हटा दिया जाएगा, ताकि प्रोजेक्ट को समय पर पूरा किया जा सके।
-प्रदीप अत्रि, प्रोजेक्ट निदेशक, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed