फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There will be a fire test for admission in the institute giving officers to the army

सेना को अफसर देने वाले संस्थान में होगी दाखिले के लिए अग्नि परीक्षा

Tue, 14 Dec 2021 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
There will be a fire test for admission in the institute giving officers to the army
मोहाली। भारतीय सेना को अफसर देने वाले सेक्टर-77 स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेरटरी इंस्टीट्यूट (एमआरएसएएफपीआई) में दाखिले के लिए जंग शुरू हो गई है। इस दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 23 जनवरी को होगी, जबकि इसके आवेदन की प्रक्रिया तीन जनवरी तक चलेगी। इसके बाद मेरिट के आधार पर केवल 48 छात्रों का चयन किया जाएगा। जिन्हें पंजाब सरकार की ओर से एनडीए की कोचिंग दी जाएगी। साथ ही अन्य गतिविधियां करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार की ओर से केवल पंजाब के युवाओं को सेना में अफसर बनाने के उद्देश्य से यह संस्थान खोला गया था। इसमें दाखिले की पहली ही शर्त यह है कि छात्र मूलरूप से पंजाब का रहने वाला होना चाहिए। वहीं, इस साल शुरू होने वाले 12वें कोर्स के लिए तय किया गया कि छात्र का जन्म 2 जुलाई, 2005 से पहले का नहीं होना चाहिए। वहीं, छात्र 10वीं में पढ़ रहा हो या 11वीं कक्षा कर रहा हो, वह भी इसके लिए आवेदन कर सकता है। लेकिन चयन होने पर उसे 11वीं कक्षा में ही प्रवेश दिया जाएगा और एनडीए की कोचिंग दी जाएगी। हालांकि संस्थान से जुडे़ विशेषज्ञों की मानें तो संस्थान में दाखिले के लिए छात्रों की अग्नि परीक्षा होगी। क्योंकि मेरिट में 500 से भी अधिक छात्र जगह बनाने में कामयाब रहते हैं। इसमें टॉप छात्रों को चुना जाता है।
विज्ञापन

याद रहे कि एक समय ऐसा था जब सेना में पंजाब के अधिकारियों की बहुतता थी। लेकिन इसके बाद युवाओं में विदेश में बसने की चाहत होने लगी। साल 2010 तक सेना में मात्र दो फीसदी पंजाबी अधिकारी बचे। उस समय राज्य में अकाली-भाजपा की सरकार थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को जैसे ही यह पता चला कि सेना में पंजाबी अधिकारियों की कमी हो गई है। उन्होंने तुरंत सेवानिवृत्त अधिकारियों, विशेषज्ञों के साथ एक बैठक की और इसमें सेना में पंजाबी अधिकारियों की संख्या बढ़ाने पर मंथन किया गया। इस बैठक में फैसला हुआ कि महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेरटरी इंस्टीट्यूट मोहाली में स्थापित किया गया। तब से लेकर अब 150 से अधिक युवा सेना के तीनों अंगों में बतौर अफसर ज्वाइन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
जानकारी के मुताबिक इसकी परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी संस्थान की वेबसाइट http://afpipunjab.org पर संपर्क किया जा सकता है। वहां पर ऑनलाइन लिंक दिया गया है। इसके अलावा अगर कोई विभाग के अधिकारियों से मिलना चाहता है तो विभाग के दफ्तर डायरेक्टर एफपीआई सेक्टर-77 में संपर्क किया सकता है। वहीं, संस्थान के मेल Dir.mrsafpi.sasn@punjab.gov.in या afpi-mohali@yahoo.com पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं विभाग के मोबाइल नंबर 9041006305 या 0172 2219707 पर सुबह 9 बजे से 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
यह है दाखिले की प्रक्रिया
जानकारी के मुताबिक संस्थान में दाखिले के लिए कड़ी प्रक्रिया रखी गई है। इसके तहत पहले एक प्रवेश परीक्षा होती है जो कि सीबीएसई के 10वीं के स्तर तक के मैथ, इंगलिश और सामाजिक विज्ञान विषयों पर आधारित होती है। यह परीक्षा 23 जनवरी को होगी। इसके बाद इंटरव्यू सेशन होगा। इसमें कम्युनिकेशन और लिखने की कला का आकलन होगा। इसके बाद मेडिकल होता है। जो छात्र पूरी तरह से मानको पर फिट बैठता है, उसे ही संस्थान में दाखिला दिया जाता है।

ऐसे होगा प्रशिक्षण और पढ़ाई
प्रशिक्षण प्रक्रिया में जो छात्र चुने जाएंगे, उन्हें मोहाली के नामी स्कूल में 11वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई करवाई जाएगी। यह पढ़ाई नॉन मेडिकल स्ट्रीम से होगी। इसके साथ ही कंप्यूटर या फिजिकल एजुकेशन की भी पढ़ाई होगी। पर्सनॉलिटी डेवलपमेंट, सॉफ्ट स्किल और कम्युनिकेशन स्किल को सुधारा जाएगा। वहीं, छात्रों को एनडीए और सर्विस सिलेक्शन बोर्ड का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed