फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There was power failure for 19 hours in seven villages after the strong storm in Mohali.

Mohali News: मोहाली में तेज आंधी के बाद सात गांवों में 19 घंटे बिजली गुल रही

Fri, 07 Jun 2024 04:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
There was power failure for 19 hours in seven villages after the strong storm in Mohali.
मोहाली। तेज आंधी के चलते बुधवार देर शाम मोहाली के 6 गावों में बिजली चली गई। जिनमें सोहाना का उप मंडल, गांव चिल्ला, रायपुर खुर्द, संभालकी, नानो माजरा, सुखगढ़ और बहलोलपुर शामिल है। इन गांवों में लाइट 19 घंटे के बाद आई इस दौरान गांव वासियों को जाग कर रात गुजारनी पड़ी। वहीं गांव वालो ने आरोप लगाया कि गांव माैली के पास एक बिजली की तार टूटी हुई थी। जिसे लेकर उन्होंने रात में ही संबंधित एसडीओ गौरव कंबोज को फोन किया था। लेकिन उन्होंने अगले दिन लाइट ठीक करने का काम शुरू किया। जगतार चिल्ला, अश्वनी संभालकी और सुरिदंर सुखगढ़ ने बताया कि बिजली की एक तार गांव माैली के पास टूटकर गिर गई थी। उसे ठीक करने में बिजली विभाग ने इतना समय लगा दिया। कुछ देर इंवेटर चले फिर वो भी बंद हो गए इस दौरान छोटे बच्चे बिजली के बिना पूरी रात काफी परेशान हुए।
विज्ञापन

रास्तों में गिरे पेड़
गांव वालो ने बताया कि रात में इतना तेज तूफान था कि छोटे पेड़ के अलावा बडे-बडे पेड़ के टहनी टूटकर नीचे गिर पडे़ थे। जिनकी वजह से कई रास्ते बंद हो गए और रात में आने जाने में भी काफी दिक्कतें आई। वहीं बहलोलपुर में बुधवार देर शाम बिजली चली गई थी और अगले दिन वीरवार शाम तक बिजली नहीं आई बीच में सिर्फ कुछ मिनट के लिए बिजली छोड़ी थी। बहलोलपुर निवासी राजेश राणा ने बताया कि वो कई बार बिजली विभाग को फोन कर चुके है। लेकिन इतना लंबा समय बीतने के बाद अभी तक बिजली नहीं आई है। जिसके कारण उन्हे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोट्स
गांव माैली के पास बिजली की तार तेज तुफान के चलते टूट गई थी। पूरी रात तुफान नहीं थमा अगले दिन रिपेयर का काम शुरू किया गया था। टूटी हुई बिजली की तार जोड़ दी गई है और जिन गांवो में लाइट नहीं थी अब वहां पर लाइट आ चुकी है। -गौरव कंबोज, एसडीओ बिजली विभाग सोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed