फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   theft of millions at home in mohali

पांच लाख की ज्वेलरी, ढाई लाख कैश चोरी

Tue, 11 Nov 2014 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 11 Nov 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
theft of millions at home in mohali

शहर में फेज-10 में दो दिनों से बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाया है। चोर यहां से पांच लाख की ज्वेलरी और ढाई लाख रुपये की नकदी चुरा ले गए। पुलिस की कई टीमों ने घटनास्थल का जायजा लिया है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


घर के मालिक पविंदर सिंह ने बताया कि उनका फेज-5 में कोचिंग इंस्टीट्यूट है। 7 नवंबर को वह दिल्ली में एक शादी में शामिल होने के लिए पूरे परिवार सहित गए थे। रविवार देर रात घर पहुंचे तो दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। घर में जाकर देखा तो अलमारी और अन्य स्थानों पर रखा हुआ सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने पूरी जांच की तो पता चला कि घर में रखी ढाई लाख रुपये की नकदी, करीब पांच लाख रुपये के गहने और अन्य समान चोरी हो चुका था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिस जगह गहने रखे थे, वहां पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी थी। चोरों ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी को हाथ तक नहीं लगाया। उन्होंने बताया कि आरोपी घर की पिछली दीवार फांद कर रसोई घर के जरिए घर में दाखिल हुए। घर के पिछली ओर की सड़क चंडीगढ़ सेक्टर-48 की ओर जाती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में चल रहा था फर्नीचर वर्क
पविंदर सिंह ने बताया कि हाल ही में उनके घर में फर्नीचर का काम चल रहा था। जिस ढंग से चोरी हुई है उसे देखकर लग रहा है कि लकड़ी का काम करने वाले कारीगरों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि दरवाजे की कुंडी घिसा कर तोड़ी गई है। वह एक तकनीकी व्यक्ति ही कर सकता है। फिलहाल पुलिस कारीगरों से भी पूछताछ कर रही है।


पविंदर ने बताया कि उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप घर में रखे हुए हैं। जिनके रूमाला साहिब में 25 हजार रुपये रखे हुए थे। चोर उस पर भी अपने हाथ साफ कर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed