फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   theft

एक रात में चार शोरूमों को चोरों ने निशाना बनाया

Sat, 10 Aug 2019 12:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
theft
जूतों की दुकान से चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : MOHALI
खरड़। शहर में चोर गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। शुक्रवार सुबह छज्जूमाजरा रोड पर चार शोरूमों के ताले तोड़ कर चोर हजारों की नकदी व सामान चुरा ले गए। यह वारदातें तड़के चार बजे के आसपास हुईं। एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना रिकार्ड हो गई है। चोर मंकी कैप पहनकर दुकानों के ताले तोड़ कर अंदर घुसे थे।
विज्ञापन

हार्डवेयर व पेंट की दुकान बंसल ब्रदर्स के मालिक सुदर्शन बंसल ने बताया कि वह सुबह पड़ोसी दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान के ताले टूटे पड़े हैं। वह मौके पर पहुंचे तो दुकान में सामान तो सुरक्षित था, लेकिन कैश बॉक्स मे रखे 40 हजार रुपये नहीं थे। नजदीक स्थित एक अन्य जूते चप्पल व चमड़े के सामान के शोरूम से चोर एक लाख रुपये के जूते-चप्पल व लैदर का सामान चोरी करके ले गए। दुकान मालिक सिमरजीत सिंह ने बताया कि चोर संभवत: किसी वाहन में आए थे और लगभग 150 जोड़े फुटवियर के ले गए। एक अन्य दुकान शिव शक्ति ट्रेडर्स के ताले तोड़ कर चोर दुकान में रखे 15 हजार रुपये ले गए। दुकान में रखा क्राकरी व प्लास्टिक का सामान सुरक्षित था। वहीं, चोर एक अन्य दुकान के भी ताले तोड़े लेकिन यह नई दुकान अभी खुलनी थी और इसमें फिटिंग का काम चल रहा था। चोरी की इन घटनाओं से इलाके में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस रोड पर पुलिस की गश्त रात को नहीं होती, जिस कारण लगातार वारदात हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed