{"_id":"6761de13d40e9bf87a0369a4","slug":"theft-in-a-closed-house-in-phase-2-family-had-gone-to-delhi-mohali-news-c-71-1-mli1004-123285-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फेज-2 में बंद पड़े घर में चोरी, दिल्ली गया हुआ था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फेज-2 में बंद पड़े घर में चोरी, दिल्ली गया हुआ था परिवार
विज्ञापन
मोहाली। स्थानीय फेज-2 के एचएम 17 में सोमवार रात चोरी का मामला सामने आया है। चोर घर में खड़ी कार और सामान ले गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फेज-2 की मुख्य सड़क पर स्थित एक घर का मालिक अशोक कुमार अपने परिवार सहित दिल्ली गया हुआ है। घर तीन-चार दिनों से बंद था। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने देखा कि अशोक कुमार के घर के ताले टूटे हुए हैं। उन्होंने अशोक कुमार को फोन करके मामले की जानकारी दी।
पड़ोसियों ने बताया कि चोर घर से कार चोरी करके ले गए और अपना स्कूटर वहीं छोड़ गए। चोरों ने पूरे घर का सामान बिखेर दिया था। घर में कितना सामान चोरी हुआ है इसका पता अशोक कुमार के दिल्ली से आने के बाद ही चलेगा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की है।