फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Theft attempt to Muthoot Finance office in Mohali ran away when hooter rang

मोहाली में चोरी की कोशिश नाकाम: मुथूट फाइनेंस कार्यालय में आधी रात घुसे चोर, हूटर बजा तो भागे

Sun, 08 Sep 2024 03:28 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 08 Sep 2024 03:28 PM IST
सार

मोहाली के फेज-2 स्थित मुथूट फाइनेंस कार्यालय में चोरी की कोशिश नाकाम हुई है। कार्यालय में आधी रात चोर घुस आए, लेकिन कार्यालय में लगे हूटर के बजने पर शातिर भाग खड़े हुए। 

विज्ञापन
Theft attempt to Muthoot Finance office in Mohali ran away when hooter rang
मोहाली स्थित मुथूट फाइनेंस कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली के फेज-2 स्थित मुथूट फाइनेंस कार्यालय में चोरों ने शनिवार देर रात को सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। हालांकि चोर अपने कोशिश में कामयाब नहीं हो पाए। जैसे ही चोर मुथूट फाइनेंस के कार्यालय में घुसे तो कार्यालय में लगा हूटर तेजी से बजने लगा, जिस पर चोर पकड़े जाने के डर से भाग खड़े हुए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब दो बजे मुथूट फाइनेंस के मैनेजर को सिक्योरिटी से कॉल आई कि दफ्तर का हूटर तेजी से बज रहा है। सूचना मिलते ही मैनेजर कार्यालय पहुंचा। जैसे ही मैनेजर वहां पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि जो दीवार मुथूट फाइनेंस के पड़ोस के शोरूम की थी वह पूरी तरह से काट दी गई थी। बंद शो रूम के भीतर से मुथूट फाइनेंस के आफिस में घुसने का रास्ता बनाया गया था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि यह चोरी की योजना पड़ोस में काम करने वालों की थी, जो कि काफी समय से यहां काम कर रहे थे। जब मैनेजर आए तो उनको वहां पर दीवार काटने वाला सारा सामान मिला। इसके साथ ही कोई भी वहां नहीं दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed