फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The work of offering land in the name of City Council Nayagaon started

नगर काउंसिल के नाम इंतकाल चढ़ाने का काम शुरू

Wed, 02 Nov 2022 02:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
The work of offering land in the name of City Council Nayagaon started
नयागांव। सरकार के आदेश के बाद राजस्व विभाग की तरफ से पुराने रिकॉर्ड के अनुसार शामलात जमीन पर बने मकानों एवं जमीनों का इंतकाल बदलने का काम शुरू हो गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस काम में करीब 10 से 15 दिन का समय लगेगा। उसके बाद नयागांव में बसे हजारों लोगों से उनके आशियाने का मालिकाना हक छिन जाएगा।
विज्ञापन

अप्रैल में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से स्टेट ऑफ हरियाणा वर्सेस जय सिंह एवं अन्य मामले में फैसला सुनाया था कि ग्राम पंचायत की शामलात, जुमला मुश्तरका मालिकाना जमीनों को दोबारा से ग्राम पंचायत के नाम किया जाए। क्योंकि इन जमीनों पर किसी का मालिकाना हक नहीं हो सकता है। न ही इन जमीनों को हिस्सेदारी के तौर पर बेचा जा सकता है। उसके बाद पंजाब सरकार की तरफ से पीछे बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र में विलेज कॉमन लैंड एक्ट में संशोधन के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू करने की मंजूरी दे दी थी। उसके बाद से राजस्व विभाग की तरफ से सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिखकर यह काम जल्द से जल्द करने के आदेश दिए थे। अभी उप तहसीलदार माजरी की तरफ से एक पत्र जारी कर कानूनगो को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द ऐसी जमीनों के इंतकाल ग्राम पंचायत या नगर काउंसिल के नाम किए जाएं। विभाग के अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 10 से 15 दिनों के अंदर-अंदर इलाके की इस प्रकार की सभी जमीनों का इंतकाल नगर काउंसिल के नाम पर कर दिया जाएगा। विभाग के सूत्रों की मानें तो नगर काउंसिल नयागांव में गांव करोरा की शामलात जमीन आती है। जो कि करीब 23000 कनाल की है। लेकिन अब इसमें बहुत ज्यादा हिस्सेदार होने के कारण इस काम को पूरा करने में इतना समय लग रहा है।
विज्ञापन

कोट
सरकार के आदेशों के मुताबिक जो जमीन पुराने रिकॉर्ड में शामलात की थी। उन सभी जमीनों के इंतकाल रद्द कर दोबारा से ग्राम पंचायत के नाम किया जाएगा। इस तरह की जमीनों की पहचान की जा रही है। जल्द से जल्द उनके इंतकाल ग्राम पंचायत एवं नगर काउंसिल के नाम कर दिए जाएंगे। -कर्मजीत सिंह, नायब तहसीलदार माजरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed