फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The tubewell was running on stolen electricity, and the builder was fined 1.2 million rupees. 50,000 people have been without water for three days

Mohali News: चोरी की बिजली से चल रहा था ट्यूबवेल, बिल्डर पर लगा 12 लाख की पेनल्टी, तीन दिन से 50 हजार पानी को तरसे

Sat, 22 Nov 2025 12:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The tubewell was running on stolen electricity, and the builder was fined 1.2 million rupees. 50,000 people have been without water for three days
मोहाली। सेक्टर-125 न्यू सन्नी एनक्लेव में तीन दिन से पानी की आपूर्ति नहीं होने से हाहाकार मचा हुआ है। चोरी की बिजली से ट्यूबवेल चलाने पर बिजली विभाग ने कार्रवाई कर बिल्डर पर 12 लाख की पेनल्टी लगा दी है। ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन कटने से तीन दिन से करीब 30 हजार से ज्यादा लोग पानी की आपूर्ति नहीं होने से परेशान हैं। हजारों परिवार के लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों खाना बनाने, नहाने और शौचालय तक के लिए पानी जुटाना भारी पड़ रहा है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि ट्यूबवेल की मोटर खराब हो गई होगी, लेकिन बाद में पता चला कि ट्यूबवेल बिजली के कुंडी कनेक्शन (अवैध कनेक्शन) से चल रहा था। बिजली विभाग की फ्लाइंग स्क्वॉड ने कार्रवाई कर कनेक्शन काट दिया। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर वैकल्पिक जलापूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली चोरी के जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पानी की सप्लाई ठप होने से लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों को महंगे दामों पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की समस्या हल नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। लोगों का आरोप है कि प्रशासन और डेवलपर दोनों ही इस समस्या पर चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। बिल्डर लंबे समय से बिजली चोरी कर ट्यूबवेल चला रहा था। विभाग की कार्रवाई के बाद अब पूरा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है और टैंकरों के रेट भी अचानक बढ़ गए हैं। सेक्टर निवासी राम मूर्ति शर्मा, मलकीत सिंह, एससी अरोड़ा, मोहित कुमार व हरप्रीत सिंह ने बताया कि बिल्डर को चाहिए था अगर उसका बिल पेंडिंग है तो विभाग से मिलकर सेटलमेंट कर सकता था। उसने ऐसा नहीं किया और कॉलोनी निवासी बुरी तरह से फंस गए हैं। अगर पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उनको मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। इतनी बड़ी गलती जो बिल्डर ने की है उसका खामियाजा निवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिल्डर को पानी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।साथ ही चेतावनी दी है कि अगर पानी की आपूर्ति तुरंत शुरू नहीं करवाई तो शनिवार को लोग सड़क पर उतर जाएंगे। - पार्षद हरिंदरपाल जौली


सन्नी एनक्लेव में बिजली चोरी करके टयूबवेल चलाया जा रहा था। टीम ने मौके पर जाकर कार्रवाई की और बाजवा डेवलपर पर 12 लाख रुपये की बिजली चोरी करने पर पेनल्टी लगाई है। -तरनजीत सिंह, एक्सईएन बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed