फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The tractor trolley hit the bike, the young man died

ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Sun, 05 Sep 2021 02:29 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
The tractor trolley hit the bike, the young man died
जीरकपुर। जीरकपुर के छत लाइट प्वाइंट से मोहाली जाने वाली रोड पर ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। हालांकि बाइक चालक ने हेलमेट पहना था, लेकिन फिर भी उसकी जान नहीं बची। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई सोनू कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई सुनील कुमार (21) डेराबस्सी के फोकल प्वाइंट में स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह भाई अपने दोस्त के साथ बाइक पर जीरकपुर किसी काम के लिए आया था। मैं किसी काम से घर वापस जाने लगा तो मेरा भाई मुझे जीरकपुर में मिला और वह मेरे साथ ही बाइक पर आगे-आगे जा रहा था। जब वह छत लाइट प्वाइंट से मोहाली जाने वाली सड़क पर चढ़ा तो आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने अचानक ब्रेक मार दी। इस कारण टक्कर के बाद वह रोड पर गिर गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद भाई को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed