फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The strike of the farmers stopped the pace of the district, people continued to worry

किसानों के धरने ने रोक दी जिले की रफ्तार, लोग होते रहे परेशान

Fri, 06 Nov 2020 01:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
The strike of the farmers stopped the pace of the district, people continued to worry
मोहाली। केंद्र सरकार की ओर से पारित किए गए तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसानों के आंदोलन ने वीरवार को वीआईपी सिटी की रफ्तार ही रोक दी। इस दौरान एयरपोर्ट से कुराली तक चक्काजाम रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई और लंबे जाम का सामना करना पड़ा। आंदोलनकारी किसान सड़कों पर बैठकर दोपहर 12 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक केंद्र सरकार को कोस कर प्रदर्शन करते रहे। लेकिन वीआईपी सिटी के लोगों को देर शाम तक लंबे जाम का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं बाहर से आने वाले लोगों और ट्रांसपोर्टेशन के एकमात्र जरिए ट्रकों को भी घंटों जरूरी सामानों की आपूर्ति करने वाले ट्रकों को भी घंटों जाम में फंसने के लिए मजबूर होना पड़ा। किसानों के धरने के चलते जहां जगह-जगह पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा, वहीं कई रास्तों को ब्लॉक भी करना पड़ा। इस कारण चंडीगढ़ तक पहुंचने वाले पंजाब हिमाचल, जम्मू और हरियाणा के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed