फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The smart meter will open the pole of the meter which will open for electricity theft.

बिजली चोरी के लिए जो मीटर खोलेगा, उसकी स्मार्ट मीटर ही पोल खोलेगा

Thu, 07 Oct 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
The smart meter will open the pole of the meter which will open for electricity theft.
नयागांव। अगर अब आपने बिजली बिल बचाने के चक्कर में बिजली के मीटर के साथ छेड़छाड़ कर चोरी की कोशिश की तो आपकी पोल आपका मीटर ही खोल देगा। जबकि यह पोल खोलने के लिए आपका पड़ोसी या कोई बाहरी व्यक्ति नहीं आएगा, बल्कि आपका बिजली का मीटर यह काम करेगा। दरअसल अब नयागांव में बिजली विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके पहले चरण में 7 किलो वाट से 25 किलो वाट तक के बिजली मीटरों को बदला जाएगा। इन स्मार्ट मीटरों से अगर कोई बिजली चोरी करने की कोशिश करेगा तो स्मार्ट मीटर मेें लगा कैमरा उसकी फोटो खींच कर विभाग को भेज देगा। क्योंकि नए मीटर में वाईफाई तक की सुविधा है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की ओर से शिवालिक विहार में जो स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं अभी वह केवल उन्हीं उपभोक्ताओं के बदले जा रहे हैं जिन्होंने बिजली का तीन फेज का कनेक्शन ले रखा है। इन्हें वाईफाई के साथ जोड़ने के कारण इनकी रीडिंग खुद ही विभाग के पास पहुंच जाएगी। इन मीटरों में एक कैमरा लगा है। जिससे विभाग बिजली चोरी पर नजर रखेगा। अगर कोई भी व्यक्ति मीटर के साथ छेड़छाड़ करता है तो कैमरे से खींची गई फोटो से वह पकड़ा जाएगा। इस संबंधी स्मार्ट मीटर बदलने वाले कर्मचारी बलविंदर सिंह गिल एवं अमृतपाल सिंह ने बताया कि मीटर के अंदर ही इंटरनेट के लिए सिम लगा हुआ है।
विज्ञापन

ऐप से ही मीटर को कर सकेंगे बंद
विभाग जो स्मार्ट मीटर लगा रहा है, उन्हेें मोबाइल एप से जोड़ने के बाद बंद और खोल सकते हैं। वहीं, उपभोक्ता भी इस एप में मीटर वोल्टेज लोड एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर सकता है। साथ ही घर से बाहर होने पर ऐप के जरिए ही मीटर को चालू और बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर लगाने का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को मोबाइल के जरिए मीटर को नियंत्रित करने की सुविधा मिलेगी। जिससे उपभोक्ता बिजली की बचत भी कर सकते हैं। अगर घर के बाहर कहीं जा रहे हैं तो मीटर को बंद भी किया जा सकता है।
- संदीप नागपाल, एसडीओ बिजली विभाग, मुल्लांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed