फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The road to the school is in a bad condition, causing problems for students.

Mohali News: स्कूल को जाने वाले रास्ते की हालत खस्ता, छात्र परेशान

Thu, 29 Jan 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The road to the school is in a bad condition, causing problems for students.
लांडरां/बनूड़। आम आदमी पार्टी की सरकार के सत्ता में आने के चार साल बाद भी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल मानकपुर जाने वाली सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। खराब सड़क के कारण छात्रों को खेतों से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। यह स्थिति पंजाब कांग्रेस के महासचिव और राजपुरा हलके के पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने उजागर की। पूर्व विधायक ने बताया कि मानकपुर का सरकारी स्कूल 12 साल पुराना है और आस-पास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के छात्र यहां पढ़ने आते हैं। पिछले चार सालों से सड़क की हालत खराब होने के बावजूद मरम्मत नहीं करवाई गई। बारिश के समय सड़क पर कीचड़ और पानी जमा हो जाता है, जिससे छात्रों और स्कूल स्टाफ को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सड़क की बदहाली से करीब दो दर्जन दुकानदारों की रोजी-रोटी भी प्रभावित हुई है, क्योंकि खराब सड़क के कारण उनकी दुकानों पर ग्राहक नहीं आ रहे हैं। पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने दुकानदारों से चर्चा कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर गांव के निवासी और दुकानदार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed