{"_id":"68bc8c7b732cd624460cabf7","slug":"the-printing-process-of-rc-and-driving-license-will-start-soon-people-will-get-relief-mohali-news-c-71-1-mli1012-133176-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिंटिंग प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिंटिंग प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली सहित पूरे पंजाब में लंबे समय से रुकी हुई आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) और ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिंटिंग प्रक्रिया अब फिर से पटरी पर आने की उम्मीद है। पंजाब सरकार इस माह नया टेंडर जारी कर सकती है। इसके बाद लंबित पड़े हजारों आवेदकों को राहत मिलेगी। दरअसल, इससे पहले आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिंटिंग का काम एक निजी कंपनी करती थी। उसका टेंडर खत्म होने के बाद सरकार ने यह जिम्मेदारी खुद संभालने का फैसला लिया। हालांकि पर्याप्त साधन न होने की वजह से विभाग समय पर कार्ड जारी नहीं कर सकी और प्रिंटिंग का काम चार माह की देरी से चल रहा है।
मोहाली में हजारों आवेदन पड़े हैं लंबित
आरटीए कार्यालय मोहाली के अनुसार जिले में हजारों वाहन मालिकों ने नई आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया हुआ है। प्रिंटिंग न होने से उन्हें अभी तक असली स्मार्ट कार्ड नहीं मिल पाया है। वाहन मालिकों को केवल अस्थायी (प्रिंट-आउट) दस्तावेज दिए जा रहे हैं, जो चेकिंग या ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई के दौरान कई बार मान्य नहीं माने जाते। सूत्रों ने बताया कि नया टेंडर इसी माह जारी करने की तैयारी है। टेंडर फाइनल होने के बाद प्रिंटिंग का काम नियमित रूप से शुरू हो जाएगा। इसके बाद पेंडिंग पड़े कार्ड्स को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा।
आम लोगों को है दिक्कत
बिना स्मार्ट कार्ड वाले अस्थायी दस्तावेजों के चलते वाहन मालिकों को बाहर राज्यों में यात्रा के दौरान जुर्माना तक भरना पड़ता है। जिन लोगों ने वाहन खरीदे या बेचे हैं, उन्हें आरसी ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी करने में भी बड़ी परेशानी आ रही है। फेज-4 निवासी राजेश कुमार का कहना है कि उन्होंने करीब चार माह पहले नया वाहन खरीदा था, लेकिन आज तक स्मार्ट आरसी नहीं मिली। हर बार कार्यालय से यही जवाब मिलता है कि प्रिंटिंग का काम रुका हुआ है।
विज्ञापन
जल्द मिलेगी राहत
सूत्रों का कहना है कि सरकार अब इसे प्राथमिकता से आगे बढ़ा रही है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्ड्स की प्रिंटिंग में तेजी आएगी और वाहन मालिकों को असली दस्तावेज मिलने शुरू हो जाएंगे।