फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The posts of Senior Vice President and Vice President are vacant from 2022.

Mohali News: 2022 से वरिष्ठ उप प्रधान और उप प्रधान के पद खाली खरड़ नगर काउंसिल में बहुमत होने के बावजूद आप सरकार नहीं करवा रही चुनाव

Thu, 16 Jan 2025 05:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 16 Jan 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
The posts of Senior Vice President and Vice President are vacant from 2022.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरड़। आम आदमी पार्टी राज्य में स्थानीय सरकारों में अपने उम्मीदवारों की जीत से उत्साहित है और कई अन्य पार्टियों के विजेता उम्मीदवार उनके साथ जुड़ रहे हैं। दूसरी ओर खरड़ नगर काउंसिल में वरिष्ठ उप प्रधान और उप प्रधान का पद 16 जून 2022 से रिक्त है। हैरानी की बात है कि नगर काउंसिल में आम आदमी पार्टी की सरकार के के पास स्पष्ट बहुमत है। फिर भी अब तक चुनाव नहीं हो सके हैं। गौरतलब है कि खरड़ नगर काउंसिल की प्रधान जसप्रीत कौर लौंगिया का चुनाव 17 जून 2021 को हुआ था। उस समय वरिष्ठ उप प्रधान के तौर पर गुरदीप कौर व उप प्रधान के तौर पर जसबीर सिंह राणा चुने गए थे। वरिष्ठ उप प्रधान व उप प्रधान के पद की अवधि एक साल होती है, जो 16 जून 2022 को खत्म हो गई थी। उस समय से अब तक दोनों पद रिक्त हैं। लोगों में इस बात की हैरानी है कि खरड़ नगर काउंसिल में ज्यादातर सदस्य आम आदमी पार्टी का साथ दे रहे हैं। आप को इन दोनों पदों पर अपने उम्मीदवारों को जिताने में कोई मुश्किल नहीं है। फिर भी ये चुनाव नहीं हो रहे हैं। अब खरड़ नगर काउंसिल का कार्यकाल करीब सवा साल रह गया है। अगर तुरंत चुनाव न करवाए गए तो संभावना है कि दोनों पद अंतिम समय तक खाली रह जाएंगे। हैरानी है कि मौजूदा सदस्यों में पार्टी के कट्टर समर्थक भी हैं। एक सदस्य तो पार्टी के टिकट पर जीता भी था। ऐसा लगता है कि पार्टी हाईकमान चाहता ही नहीं कि किसी को अहमियत दी जा सके। यदि इन दोनों पदों के लिए चुनाव होते हैं तो इसका लाभ आम आदमी पार्टी को मिल सकता है। इस समय नगर काउंसिल खरड़ की प्रधान अकाली दल से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed