{"_id":"618056bc2552b439cc5b3a56","slug":"the-plan-of-a-100-acre-park-in-zirakpur-is-confined-to-files-mohali-news-pkl4318470142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में 100 एकड़ में बनने वाले पार्क की योजना फाइलों में सिमटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर में 100 एकड़ में बनने वाले पार्क की योजना फाइलों में सिमटी
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के गाजीपुर क्षेत्र में 100 एकड़ में बनने वाले पार्क की बहुकरोड़ी योजना फाइलों तक ही सिमट कर रह गई है। अकाली दल और भाजपा की पिछली सरकार के दौरान हलका शिअद विधायक एनके शर्मा ने यह पार्क बनाने का एलान किया था। उस समय यह पार्क बनाने का काम शुरू भी गया था, लेकिन किसी कारणों से यह योजना सिरे नहीं चढ़ सकी और सिर्फ फाइलों में ही रह गई। जबकि चंडीगढ़ की लैजर वैली की तर्ज पर तैयार होने वाले इस बहुकरोड़ी पार्क का जीरकपुर की करीब तीन लाख से ज्यादा की आबादी के अलावा नजदीकी शहरों और गांवों के लोगों को फायदा होना था। इस पार्क को आसपास के लोगों के घूमने के लिए एक पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करने की योजना थी।
जानकारी के मुताबिक गाजीपुर से निकलने वाली सुखना चो के आसपास गांव की करीब 100 एकड़ पर यह पार्क 20 से 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाना था। साल 2016 में यह पार्क बनाने का एलान किया गया था। उस समय दावा किया था कि यह पार्क दो साल में 2018 तक पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन इस एलान के बाद अब पांच साल से ऊपर बीत जाने के बाद भी यह योजना फाइलों में दबी हुई है। उस समय नगर काउंसिल में सर्वसहमति से इसका प्रस्ताव पारित करने के बावजूद इसको स्थानीय विभाग से मंजूरी मिलने के बाद इस काम को शुरू भी कर दिया गया था। इसके निर्माण के लिए नगर काउंसिल ने गाजीपुर की पंचायती जमीन टेक ओवर करके यहां पर मिट्टी भी डालनी शुरू कर दी थी।
चंडीगढ़ की लैजर वैली की तर्ज पर तैयार होना था पार्क
जानकारी के मुताबिक यह पार्क चंडीगढ़ की लैजर वैली की तर्ज पर तैयार किया जाना था। इसको लैजर वैली से भी बड़ा और सुंदर बनाने की योजना बनाई गई थी। इस योजना के मुताबिक गाजीपुर से गुजर रहे सुखना चो को चैनलाइज करके इसके आसपास पैदल सैर करने के लिए वॉकिंग ट्रैक भी विकसित करना था और इसके दोनों ओर सुंदर और खुशबूदार पेड़-पौधे लगाने के अलावा यहां पर लोगों के कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए एक ऑडीटोरियम भी बनाने की योजना थी।
विज्ञापन
अभी यहां लगे हैं कचरे के ढेर
नगर काउंसिल की ओर से जिस जमीन पर यह पार्क बनाने की योजना थी। वहां अब गंदगी फैली हुई है। सुखना चो को चैनलाइज करने की योजना थी, लेकिन अब उसके पानी में दूषित पानी मिलने के कारण बदबू उठती रहती है। यहां पर लोगों ने कूड़ा गिराना शुरू कर दिया है।
सरकार बदलने से खटाई में पड़ा काम
अकाली सरकार की ओर से यह पार्क बनाने की योजना तैयार की गई थी। लेकिन सरकार बदलने के बाद इसका काम खटाई में पड़ गया। राज्य में अकाली दल की सरकार आने के बाद पहल के आधार पर इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। अकाली सरकार ने जो जीरकपुर में बलटाना और पीरमुछल्ला में नेचर पार्क और ढकोली, लोहगढ़ और बलटाना में पार्क तैयार किए थे अब उन पार्कों की कोई सुध नहीं ली गई। इस कारण उनकी हालत दयनीय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कोई विकास नहीं किया। बल्कि शहर का विनाश किया है। - एनके शर्मा, शिअद विधायक, हलका डेराबस्सी।
लोगों की सुविधा के लिए विकसित कर रहे चार नए पार्क
जीरकपुर नगर काउंसिल की ओर से शहर में लोगों की सुविधा के लिए नए चार पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर बनती कार्रवाई की जाएगी। - दीपइंद्र सिंह ढिल्लों, हलका कांग्रेस इंचार्ज, डेराबस्सी।